---Advertisement---

Toyota Land Cruiser की बिक्री में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, अक्टूबर में बिकीं इतनी यूनिट्स

---Advertisement---

Toyota Land Cruiser : टोयोटा के लिए एक बार फिर सबसे कम बिकने वाली कार Toyota Land Cruiser बनी हुई है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि इसने इस साल की अपनी सबसे बड़ी मंथली सेल्स हासिल कर ली है। बीते महीने यानी अक्टूबर में Toyota Land Cruiser की 74 यूनिट बिकीं, जो सितंबर के 27 यूनिट से काफी ज्यादा है।

वैसे, पिछले कुछ महीनों में Toyota Land Cruiser का खाता तक नहीं खुल पाया था। Toyota Land Cruiser की लिमिटेड यूनिट बिकने की एक बड़ी वजह इसका बेहद महंगा होना है। दरअसल, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.16 करोड़ से 2.25 करोड़ रुपए तक जाती है, जो इसे आम आदमी की पहुंच से दूर रखती है।

टोयोटा कार सेल्स ब्रेकअप अक्टूबर 2025

टोयोटा की कुल सेल्स में Toyota Land Cruiser का योगदान तो कम है, लेकिन कंपनी के दूसरे मॉडल्स ने धमाल मचा रखा है। यहां देखिए पूरा ब्रेकअप:

मॉडलअगस्तसितंबरअक्टूबर
अर्बन क्रूजर हाइराइडर9,1007,60811,555
इनोवा हाइक्रॉस9,3049,78311,089
ग्लैंजा5,1023,2996,162
टैसर2,6832,2974,561
फॉर्च्यूनर2,5082,783
रुमियन688293,075
हिलक्स260219377
कैमरी158137276
वेलफायर104107168
लैंड क्रूजर152774
टोटल29,30227,08937,337

टोयोटा की कुल सेल्स अक्टूबर में 37,337 यूनिट रही, जो सितंबर से काफी बेहतर है। लेकिन Toyota Land Cruiser फिर भी लिस्ट में सबसे नीचे है।

Toyota Land Cruiser 300 के धांसू फीचर्स

Toyota Land Cruiser 300 के फीचर्स की बात करें तो ये कार देखते ही बनती है। इसमें मस्कुलर हुड, टोयोटा लोगो के साथ ब्लैक-आउट ग्रिल, गोल हेडलाइट्स और LED फॉग लाइट्स के साथ DRLs दिए गए हैं। Toyota Land Cruiser में चौकोर विंडो, साइड-स्टेपर्स, ब्लैक फेंडर और 16-इंच के व्हील मिलते हैं, जो इसे रग्ड लुक देते हैं।

इंटीरियर में AC वेंट के चारों तरफ सिल्वर डिजाइन, 2 USB पोर्ट, सेंट्रल कंसोल पर एक रेट्रो Toyota Land Cruiser लोगो के साथ वुडेन डैशबोर्ड और एक 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। कुल मिलाकर, Toyota Land Cruiser लग्जरी और पावर का परफेक्ट कॉम्बो है।

पावरफुल इंजन और लॉन्च डिटेल्स

Toyota Land Cruiser में दो जबरदस्त इंजन ऑप्शन हैं। पहला 3.5-लीटर ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन, जो 415ps पावर और 650Nm टॉर्क देता है। दूसरा 3.3-लीटर ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन, जो 309ps पावर और 700Nm टॉर्क जनरेट करता है।

दोनों इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं। कंपनी ने Toyota Land Cruiser 300 को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया था, और तब से ये अमीरों की पसंद बनी हुई है। लेकिन ऊंची कीमत की वजह से Toyota Land Cruiser की सेल्स सीमित ही रहती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment