---Advertisement---

नए फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड हेडलैंप के साथ आएगी Skoda Kushaq Facelift, फीचर्स की मिलेगी भरमार

---Advertisement---

Skoda Kushaq Facelift : स्कोडा इंडिया जल्द ही अपनी पॉपुलर कुशाक SUV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कुशाक फेसलिफ्ट को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। सबसे बड़ा सरप्राइज तो ये है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ का फीचर देखने को मिला है। कुशाक फेसलिफ्ट का ओवरऑल लुक तो पुराना ही रहेगा, लेकिन स्कोडा इसके फ्रंट में कुछ कमाल के बदलाव करने जा रही है।

हेडलैंप और फॉग लैंप में थोड़ा ट्विस्ट आएगा। ग्रिल पर एक शानदार LED DRLs एलिमेंट भी लग सकता है, जो दोनों हेडलैंप को जोड़ेगा – बिल्कुल बड़ी कोडियाक SUV की तरह। ग्रिल और एयरडैम में भी हल्के-फुल्के बदलाव नजर आएंगे।

कुशाक फेसलिफ्ट के साइड और रियर में क्या नया?

साइड से देखें तो कुशाक फेसलिफ्ट में नए ब्लैक-आउट एलॉय व्हील्स लगे हो सकते हैं, जो इसे और स्पोर्टी लुक देंगे। पीछे की तरफ कुशाक फेसलिफ्ट में पतले टेललैंप्स होंगे और टेलगेट पर एक कनेक्टेड LED स्ट्रिप भी मिल सकती है। रियर बंपर में भी कुछ फ्रेश बदलाव की उम्मीद है। स्पाई शॉट्स से कुशाक फेसलिफ्ट के इंटीरियर की ज्यादा डिटेल्स तो नहीं मिलीं, लेकिन नए ट्रिम्स, बेहतर मटेरियल, फ्रेश कलर्स और लंबी फीचर लिस्ट में अपडेट जरूर आएंगे।

इंटीरियर में कुशाक फेसलिफ्ट का जलवा

पैनोरमिक सनरूफ के अलावा कुशाक फेसलिफ्ट में लेवल 2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल किए जाएंगे। ये फीचर्स कुशाक फेसलिफ्ट को सेगमेंट में और मजबूत बनाएंगे। इंटीरियर में कुशाक फेसलिफ्ट ज्यादा प्रीमियम और कम्फर्टेबल फील देगा।

कुशाक फेसलिफ्ट का पावरट्रेन वही दमदार

फेसलिफ्टेड कुशाक फेसलिफ्ट में पावरट्रेन कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें 115hp वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन या 150hp वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। 115hp इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। वहीं 150hp टर्बो-पेट्रोल इंजन 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक से लैस होगा।

बाद में स्कोडा 115hp इंजन के लिए 6-स्पीड ऑटोमैटिक को हटाकर AISIN का 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इस्तेमाल करेगी। कुशाक फेसलिफ्ट का परफॉर्मेंस पहले जैसा ही दमदार रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment