EPFO Benefits : प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए Employees Provident Fund Organisation (EPFO) की PF स्कीम बेहद फायदेमंद साबित होती है। चूंकि ये एक सरकारी योजना है, इसलिए इसमें रिस्क बिल्कुल नहीं के बराबर है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि EPFO की इस स्कीम में आपको फ्री में बीमा कवर भी मिलता है?
जी हां, अगर आप सैलरीड हैं और आपकी तनख्वाह से PF कटता है, तो सरकार की एक स्पेशल स्कीम आपको 7 लाख रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस देती है। Employees Provident Fund Organisation (EPFO) की Employee Deposit Linked Insurance (EDLI) स्कीम, 1976 के तहत हर PF मेंबर को ये सुविधा मिलती है।
खास बात ये है कि कर्मचारी को इसका कोई प्रीमियम नहीं चुकाना पड़ता। कंपनी ही बेसिक सैलरी और DA का 0.50 फीसदी, यानी कैप 15,000 रुपये तक जमा करती है। Employee Deposit Linked Insurance (EDLI) स्कीम के तहत अगर कर्मचारी की बीमारी, एक्सीडेंट या नेचुरल डेथ हो जाती है, तो नॉमिनी को कम से कम 2.5 लाख और ज्यादा से ज्यादा 7 लाख रुपये तक की रकम एकमुश्त मिलती है।
इस राशि की कैलकुलेशन पिछले 12 महीनों के एवरेज सैलरी (बेसिक + DA) और PF अकाउंट में जमा अमाउंट के आधार पर होती है। Employees Provident Fund Organisation (EPFO) की ये स्कीम कर्मचारियों के परिवार को मुश्किल वक्त में बड़ा सहारा देती है।
क्लेम कैसे करें?
यहां तक कि अगर कर्मचारी ने मौत से पहले 12 महीनों में कई कंपनियों में जॉब की हो, तब भी Employee Deposit Linked Insurance (EDLI) का कवर बरकरार रहता है। इस स्कीम में क्लेम करने के लिए नॉमिनी या लीगल हेयर को फॉर्म 5IF भरकर कंपनी से वेरिफाई कराना होता है। अगर एम्प्लॉयर उपलब्ध न हो, तो गजटेड ऑफिसर, MP-MLA, बैंक मैनेजर या ग्राम प्रधान जैसे ऑथराइज्ड पर्सन से वेरिफिकेशन कराया जा सकता है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स में डेथ सर्टिफिकेट, सक्सेशन सर्टिफिकेट और बैंक डिटेल्स शामिल हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ज्यादातर कर्मचारी Employees Provident Fund Organisation (EPFO) की इस फ्री फैसिलिटी से अनजान रहते हैं। EPFO ने सभी मेंबर्स से अपील की है कि वे अपने PF अकाउंट में नॉमिनी को जरूर अपडेट रखें, ताकि मुश्किल समय में फैमिली को फौरन मदद मिल सके। Employee Deposit Linked Insurance (EDLI) जैसी स्कीम्स कर्मचारियों की सिक्योरिटी को मजबूत बनाती हैं।









