---Advertisement---

Crime : साड़ी और पैसों का झगड़ा बना काल, मंगेतर ने प्रेमिका के साथ कर डाला ये काण्ड

---Advertisement---

Crime : गुजरात के भावनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शादी का मंडप सजने से ठीक एक घंटा पहले दुल्हन की लाश घर में मिली। हैरानी की बात ये है कि दुल्हन सोनी हिम्मत राठौड़ की हत्या उसके अपने मंगेतर सज्जन बरैया ने ही कर दी। ये दिल दहला देने वाली घटना शनिवार रात की है जब दोनों की शादी होने वाली थी।

डेढ़ साल से लिव-इन में थे दोनों

पुलिस के अनुसार सज्जन बरैया और सोनी हिम्मत राठौड़ पिछले एक से डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। दोनों की सगाई हो चुकी थी। दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे, लेकिन कपल ने घरवालों की नाराजगी को नजरअंदाज कर साथ रहने और शादी करने का फैसला कर लिया था। शादी की तारीख तय हो चुकी थी और शनिवार रात को शादी होनी थी। ज्यादातर रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। सब कुछ खुशी-खुशी चल रहा था, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया।

साड़ी और पैसों पर भड़का झगड़ा

शादी से ठीक कुछ देर पहले घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। ये बहस एक साड़ी और कुछ पैसों को लेकर थी। पहले तो मामला छोटा-मोटा लगा, लेकिन देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि पूरा माहौल गर्म हो गया।

गुस्से में लोहे की पाइप और दीवार से हमला

पुलिस का कहना है कि बहस के दौरान सज्जन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि पहले उसने लोहे की पाइप से सोनी पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर उसका सिर दीवार से दे मारा। सोनी को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सज्जन ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और फिर वहां से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने सुनकर पुलिस को बुलाया

घर से आ रही चीखें और शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और तुरंत पुलिस को खबर की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर की हालत देखकर दंग रह गई। सोनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवार शुरू से इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने और शादी करने का फैसला किया था।

उसी दिन पड़ोसी से भी हुई थी झड़प

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। उसी दिन सज्जन की एक पड़ोसी से भी तगड़ी कहासुनी हुई थी और इसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई गई थी। अब हत्या के मामले में अलग से FIR दर्ज कर ली गई है और जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि घटना के वक्त घर में और कौन-कौन मौजूद था और झगड़ा आखिर इतना भयानक कैसे हो गया। फिलहाल आरोपी सज्जन फरार है और उसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment