Samsung Galaxy A35 5G : साउथ कोरिया की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Samsung भारत में सबसे भरोसेमंद टेक ब्रांड्स में से एक है। कंपनी हर सेगमेंट में शानदार डिवाइसेज लॉन्च करती है, जो यूजर्स के बीच खूब पसंद किए जाते हैं।
अब Flipkart Big Billion Days Sale में सैमसंग के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन Galaxy A35 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है।
जी हां, इस डील का खुलासा हो चुका है और यह फोन पहली बार इतनी कम कीमत में उपलब्ध होगा। मिडरेंज सेगमेंट में Galaxy A35 5G की यह डील हर किसी का ध्यान खींच रही है।
इतनी सस्ती कीमत में मिलेगा Galaxy A35 5G
वर्तमान में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Galaxy A35 5G की कीमत 21,999 रुपये है। लेकिन Big Billion Days Sale के दौरान इस फोन पर खास ऑफर मिलेगा। टीजर के मुताबिक, सेल में इसकी कीमत 17,xxx रुपये तक कम हो जाएगी।
यानी सारे ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ यह शानदार स्मार्टफोन 18,000 रुपये से भी कम में आपका हो सकता है। बजट सेगमेंट में यह डील किसी धमाके से कम नहीं है, जो Galaxy A35 5G को एकदम वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बनाती है।
क्या हैं Galaxy A35 5G के खास फीचर्स?
Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच का शानदार फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो वाइब्रेंट कलर्स और स्मूथ विजुअल्स देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में 50MP मेन सेंसर, 8MP सेकेंडरी लेंस और 5MP मैक्रो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, Galaxy AI फीचर्स इस फोन को और भी स्मार्ट बनाते हैं। 5000mAh की दमदार बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो पूरे दिन का साथ देती है।
क्यों है यह डील खास?
Flipkart Big Billion Days Sale में Galaxy A35 5G की यह डील उन लोगों के लिए शानदार मौका है, जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
25,000 से 35,000 रुपये की रेंज में यह फोन पहले से ही काफी पॉपुलर है, और अब 18,000 रुपये से कम कीमत में यह और भी आकर्षक हो गया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Galaxy A35 5G पर इस डील को मिस न करें।









