PM Kisan 21st Installment : देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 21वीं किस्त जारी कर दी है। बुधवार को कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की यह किस्त रिलीज की गई। इस बार सरकार ने खेती में मदद के लिए 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी है।
अगर आपके अकाउंट में अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के पैसे नहीं आए हैं, तो घबराएं नहीं – इसके पीछे कुछ आम वजहें हैं। आज हम आपको बताएंगे वो कारण और उन्हें ठीक करने का आसान तरीका भी।
पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) क्या है और कैसे मिलते हैं पैसे?
यह योजना हर पात्र किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। पैसे सीधे आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में आते हैं। हर चार महीने में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की किस्त मिलती है। पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी।
हाल ही में 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की गई थी। अब तक सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को कुल 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दे दी है। ज्यादातर पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत पैसे मिल ही जाते हैं, लेकिन कुछ छोटी-मोटी गलतियों की वजह से पेमेंट रुक जाता है।
क्यों नहीं आए आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 21वीं किस्त के पैसे?
अगर पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की यह किस्त आपके अकाउंट में नहीं आई, तो जरा चेक करें कि आपने सारी जरूरी शर्तें पूरी की हैं या नहीं। सबसे बड़ा कारण है e-KYC का पूरा न होना या आधार और बैंक डिटेल्स में कोई गड़बड़ी। कई बार नाम, जन्मतिथि, बैंक IFSC कोड या अकाउंट नंबर में छोटी सी चूक भी किस्त रोक देती है।
किसान भाइयो, जल्दी से अपना बैंक अकाउंट आधार से लिंक करवाएं और रजिस्ट्रेशन के समय दी गई सारी जानकारी एकदम सही रखें। इससे अगली किस्त के साथ-साथ पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की आने वाली सभी किस्तें बिना रुके आपके खाते में आएंगी। अभी pmkisan.gov.in पर जाकर स्टेटस चेक करें और जरूरी सुधार कर लें – देर न करें।









