---Advertisement---

Nitish Kumar 10th oath : नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

---Advertisement---


Nitish Kumar 10th oath : नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Nitish Kumar 10th oath : बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हो गया है! नीतीश कुमार ने आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ कुल 26 नेताओं को मंत्री बनाया जा रहा है। इनमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। श्रेयसी सिंह, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर और दीपक प्रकाश जैसे विधायक इस बार कैबिनेट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

नीतीश कुमार के ठीक बाद सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। इसके बाद तीसरे नंबर पर विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की। दोनों नेता पहले वाली सरकार में भी डिप्टी सीएम थे और एक बार फिर भाजपा ने उन्हें पूरा भरोसा जताया है। साफ है कि पार्टी उनके काम से खुश है और दोनों को फिर मौका दिया गया है।

नए और पुराने चेहरों का मिश्रण

वरिष्ठ नेताओं में सबसे बड़ा नाम रामकृपाल यादव का है। ये उनकी पहली विधायक पारी है लेकिन राजनीति में कोई नया नाम नहीं। वह पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने उन्हें विधानसभा का टिकट दिया और अब सीधे मंत्री बना दिया। भाजपा से नितिन नबीन को भी दोबारा मंत्री बनाया गया है। नितिन कायस्थ समाज से आते हैं और पिछले कार्यकाल में भी मंत्री थे।

यादव समाज को भी अच्छा-खासा प्रतिनिधित्व मिला है, जो लालू प्रसाद की RJD का कोर वोट माना जाता है। रामकृपाल यादव के अलावा बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी मंत्री पद मिला है। दोनों ही वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इन्हें बड़े-बड़े विभाग सौंपे जा सकते हैं।

रामकृपाल यादव की दिलचस्प कहानी

रामकृपाल यादव को कभी लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता था। लेकिन बाद में उन्होंने लालू खेमे से बगावत कर दी और 2014 में मीसा भारती के खिलाफ ही पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली, लेकिन अब विधायक बनकर वो राज्य की सत्ता में वापसी कर रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह का नजारा

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने अकेले-अकेले शपथ ली, जबकि उसके बाद बाकी मंत्रियों को पांच-पांच के ग्रुप में एक साथ शपथ दिलाई गई। पूरा माहौल गुलजार रहा और बिहार की नई सरकार का आगाज हो गया।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment