---Advertisement---

Quinoa Cutlet Recipe : घर पर बनाएं टेस्टी किनोआ कटलेट, शाम की चाय के लिए परफेक्ट स्नैक

---Advertisement---

Quinoa Cutlet Recipe : शाम को चाय का मज़ा कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स के बिना अधूरा लगता है। लेकिन अक्सर हम जो स्नैक्स खाते हैं, वो हमारी सेहत और डाइटिंग प्लान को प्रभावित कर सकते हैं।

अगर आप हेल्दी और टेस्टी विकल्प खोज रही हैं, तो किनोआ कटलेट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।

ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

  • किनोआ – 1 कप
  • पालक – 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • पनीर – 100 ग्राम (हाथों से तोड़ा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • कश्मीरी लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – ½ चम्मच
  • सफेद मिर्च – ¼ चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • देसी घी – सेंकने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले किनोआ को अच्छे से धो लें। इसे प्रेशर कुकर में पानी के साथ डालें और 1 सीटी में पकने दें। एक बार सीटी खुलने के बाद गैस बंद कर दें।

एक बाउल में बारीक कटा पालक डालें। इसके साथ पनीर मिलाएं।

अब इसमें नमक, हरी मिर्च, अदरक, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और सफेद मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।

पके हुए किनोआ को इस मिश्रण में डालें और हाथों से मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें।

अगर ज़रूरत हो तो हाथों में हल्का सा तेल लगाकर मिश्रण को कटलेट का आकार दें।

तवे या पैन में देसी घी गर्म करें और कटलेट को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंकें।

गरमागरम किनोआ कटलेट को हरी चटनी के साथ परोसें।

ये हेल्दी और लो-फैट कटलेट न सिर्फ सेहतमंद हैं, बल्कि चाय के साथ खाने में भी मजेदार लगते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment