Vastu Tips : खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन और मानसिक स्थिति का भी आईना होता है। जब भोजन की थाली सामने आती है, तो उसमें बनाने वाले का प्यार, देखभाल और ऊर्जा झलकती है।
कई बार खाने के दौरान मिर्च, पानी या अन्य चीजें मांगनी पड़ती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे लेकर एक खास चेतावनी है – भोजन में नमक मांगना भारी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
ग्रहों की स्थिति पर पड़ता है असर
ज्योतिष के अनुसार, नमक केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि यह ग्रहों और ऊर्जा पर भी असर डालता है। खासकर चंद्रमा, शुक्र और राहु ग्रह से इसका संबंध माना जाता है।
चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिरता का प्रतीक है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, ऐश्वऱ्य और धन का कारक है।
भोजन करते समय अगर कोई व्यक्ति नमक मांगता है, तो यह मन की अस्थिरता और सुख-सुविधाओं में कमी का संकेत माना जाता है। इसके कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है और कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
घर में बढ़ती है अशांति
नमक मांगने की आदत से न केवल व्यक्ति प्रभावित होता है, बल्कि घर की ऊर्जा भी प्रभावित होती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है और इसे नियंत्रित करता है।
यदि भोजन के समय नमक मांगने की आदत हो, तो घर में झगड़े, तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। इससे पारिवारिक विश्वास कमजोर होता है और घर की सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है।
धन और करियर पर असर
आर्थिक दृष्टि से भी खाने के समय नमक मांगना हानिकारक माना जाता है। ऐसा व्यक्ति दरिद्रता और आर्थिक संकट का सामना कर सकता है।
नौकरी या व्यापार में समस्याएँ बढ़ जाती हैं और राहु ग्रह के प्रभाव से बनाए गए कार्यों में बाधा आती है। यह मान्यता भी है कि नमक का कर्ज चुकाना चाहिए, वरना जीवन में वित्तीय परेशानियां बढ़ सकती हैं।
ग्रहों की असंतुलन
नमक को फैलाना या भोजन में मांगना ग्रहों की संतुलित स्थिति को भी प्रभावित करता है। शुक्र, राहु और चंद्रमा की स्थिति असंतुलित हो सकती है, जिससे भाग्य और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ता है।
इस वजह से खाने के समय नमक मांगना छोटी-छोटी परेशानियों और अनचाही समस्याओं का कारण बन सकता है। खाना केवल पेट भरने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि इसमें ऊर्जा, ग्रहों का प्रभाव और घर की सकारात्मकता भी जुड़ी होती है।
इसलिए खाने के समय नमक मांगने से बचना चाहिए। यह आदत न केवल आपके मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है, बल्कि पारिवारिक जीवन और धन-संपत्ति पर भी असर डाल सकती है।
भोजन के दौरान नमक का सम्मान करना और जरूरत पड़ने पर खुद से परोसा गया नमक लेना आपकी भाग्य और घर की ऊर्जा दोनों के लिए फायदेमंद है।









