Flipkart Black Friday Sale 2025 : फ्लिपकार्ट ने कर दी सबसे बड़ी घोषणा – इस साल की सबसे धमाकेदार Flipkart Black Friday Sale 2025 कल यानी 23 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है।
दिवाली सेल के बाद ये पहली मेगा सेल है जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी से लेकर फ्रिज-वॉशिंग मशीन तक हर चीज पर बड़ी-बड़ी छूट मिलने वाली है। बैंक कार्ड और UPI से एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं अमेजन भी जल्द अपनी Black Friday Sale लॉन्च कर सकती है, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट ने बाजी मार ली है।
Flipkart Black Friday Sale 2025 कब शुरू होगी?
फ्लिपकार्ट की Flipkart Black Friday Sale 2025 ठीक 23 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर टैगलाइन लिखा है – “Bag The Biggest Deals”। मतलब साफ है कि इस बार स्टॉक सीमित होगा और डील्स इतनी जबरदस्त होंगी कि देर करने वालों के हाथ कुछ नहीं आएगा। बैंक ऑफर्स भी पिछले सालों से ज्यादा तगड़े होने की उम्मीद है।
इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 70-80% तक छूट
इस Flipkart Black Friday Sale 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे ज्यादा फोकस है। स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर पर 70% से 80% तक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा कपड़े, होम डेकोर, किचन एसेन्शियल्स और डेली यूज की चीजें भी सस्ती होंगी।
स्मार्टफोन और लैपटॉप पर लूट-मची डील्स
हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा भीड़ स्मार्टफोन और लैपटॉप की डील्स पर होने वाली है। Flipkart Black Friday Sale 2025 के माइक्रोसाइट पर पहले से ही Asus Chromebook जैसी लिस्टिंग दिख रही है। पुराने और नए दोनों जनरेशन के फोन-लैपटॉप पर बैंक डिस्काउंट + नो-कॉस्ट EMI के साथ कीमत आसमान से जमीन पर आ जाएगी। जो लोग नया iPhone, Samsung Galaxy या Gaming Laptop लेने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए ये बेस्ट टाइम है।
सर्दियों के लिए होम एप्लायंस भी सस्ते
ठंड शुरू हो गई है और घर में गीजर, हीटर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज की जरूरत बढ़ गई है। अच्छी खबर ये है कि Flipkart Black Friday Sale 2025 में ये सारे होम एप्लायंस भी भारी डिस्काउंट पर मिलेंगे। मतलब एक ही सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ घर की सारी जरूरतें पूरी हो जाएंगी और वो भी बजट में।









