---Advertisement---

Creta-Hyryder को टक्कर देने आ रही है नई Renault Duster – 26 जनवरी को होगा ग्रैंड लॉन्च

---Advertisement---

Renault Duster : भारत के SUV लवर्स के लिए खुशखबरी! फ्रेंच कार कंपनी Renault ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि नई जनरेशन Renault Duster 26 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रही है। ये वही Renault Duster है जिसने कभी भारतीय सड़कों पर राज किया था। लंबे समय तक ये SUV भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद रही और आज भी सेकेंड हैंड मार्केट में इसकी डिमांड कम नहीं हुई है।

अपनी रफ-टफ बिल्ड क्वालिटी, सादा मगर दमदार लुक और पावरफुल डीजल इंजन की वजह से Renault Duster आज भी लाखों लोगों के दिल में बस्ती है। अब नई जनरेशन Renault Duster के साथ कंपनी एक बार फिर बाजी मारने को तैयार है। चलिए जानते हैं इस अपकमिंग Renault Duster के बारे में हर वो डिटेल जो अभी तक सामने आई है।

नई Renault Duster का लुक होगा और भी बोल्ड और आकर्षक

नई Renault Duster को बिल्कुल नए CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो पुरानी Duster से कहीं ज्यादा एडवांस्ड है। साइज में ये पहले से बड़ी, चौड़ी और मस्कुलर दिखेगी। सामने की तरफ शार्प LED हेडलैंप्स, नई ग्रिल और बोल्ड बंपर इसे एकदम मॉडर्न SUV का फील देंगे। हालांकि भारतीय वर्जन के डायमेंशन को बहुत ज्यादा बड़ा नहीं रखा जाएगा, क्योंकि कंपनी इसे प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी SUV बनाना चाहती है। कुल मिलाकर नई Renault Duster देखते ही दिल जीत लेगी!

इंटीरियर में मिलेगा प्रीमियम और हाई-टेक केबिन

अंदर की बात करें तो नई Renault Duster में जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिलेगा। बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टेम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, ADAS सेफ्टी फीचर्स, ज्यादा लेगरूम-हेडरूम और विशाल बूट स्पेस जैसी खूबियां मिलेंगी। केबिन क्वालिटी भी पहले से काफी बेहतर होगी। हालांकि भारत-स्पेक Renault Duster के फाइनल फीचर्स लॉन्च के करीब ही कन्फर्म होंगे, लेकिन इतना पक्का है कि ये अपनी कैटेगरी की बाकी SUVs को कड़ी टक्कर देगी।

पावरट्रेन: किफायती कीमत के लिए नया इंजन

भारत में नई Renault Duster में 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलने की पूरी संभावना है, जो लगभग 128 bhp की पावर देगा। ये इंजन लोकलाइजेशन में आसानी देगा और Renault Duster की कीमत को भी किफायती रखने में मदद करेगा।

वहीं ग्लोबल मार्केट में ये SUV 1.6 लीटर फुल-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.2 kWh बैटरी भी शामिल है। भारत में अभी फुल-हाइब्रिड वर्जन आने की खबर नहीं है, लेकिन माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन भी शानदार परफॉर्मेंस और माइलेज देगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment