Tata Motors Discount : टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में अपने ग्राहकों के लिए दिवाली के बाद भी धमाकेदर ऑफर जारी रखा है। कंपनी अपनी पॉपुलर गाड़ियों पर 1.75 लाख रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में Tata Harrier, Tata Safari, Tata Nexon, Tata Punch, Tata Altroz, Tata Curve, Tata Tiago और Tata Tigor जैसी धांसू गाड़ियां शामिल हैं।
ये ऑफर डीलरशिप के हिसाब से थोड़े बहुत बदल सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का तगड़ा कॉम्बो मिल रहा है।
खबर यह भी है कि Tata Motors जल्द ही अपनी नई Tata Sierra लॉन्च करने वाली है, इसलिए पुराने स्टॉक को जल्दी क्लियर करने के लिए ये बंपर ऑफर चलाए जा रहे हैं। फेस्टिव सीजन और साल के अंत का मौका है – जो लेना चाहता है, उसके लिए ये बेस्ट टाइम है!
सबसे तगड़ा डिस्काउंट Tata Harrier और Tata Safari पर
अगर आप बड़ी SUV चाहते हैं तो Tata Harrier और Tata Safari पर सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। दोनों गाड़ियों के Adventure ट्रिम पर पूरे 1.75 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है।
- Smart ट्रिम पर 50 हजार रुपये तक
- Pure ट्रिम पर 1.25 लाख रुपये तक
टॉप Fearless (Harrier) और Accomplished (Safari) ट्रिम पर 75 हजार से 1.25 लाख तक की छूट
ये ऑफर MY2024 और MY2025 दोनों मॉडल्स पर लागू हैं। मतलब पुराना हो या नया Tata Harrier और Tata Safari, दोनों पर भारी बचत!
Tata Nexon और Tata Altroz पर भी लूट सकोगे हजारों
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz और Tata Nexon के दीवाने बहुत हैं। यहां भी कंपनी ने हाथ खोल दिए हैं:
Tata Altroz के पुराने वर्जन पर 1 लाख रुपये तक और Racer वेरिएंट पर 1.35 लाख रुपये तक का फायदा। नई MY2025 Tata Altroz (पेट्रोल, डीजल, CNG) पर 65 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।
वहीं Tata Nexon पर MY2024 और MY2025 मॉडल्स पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट + 20 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस अलग से। यानी कुल मिलाकर Tata Nexon पर भी शानदार सेविंग!
छोटी गाड़ियों में भी बंपर बचत – Tata Punch, Tiago, Tigor, Curvv
बजट में गाड़ी चाहिए तो निराश होने की जरूरत नहीं:
- Tata Tiago (MY2024) पर 40 हजार रुपये तक
- Tata Tigor (MY2024) पर 45 हजार रुपये तक
- Tata Punch MY2024 पर 25 हजार और MY2025 पर 40 हजार रुपये तक
- Tata Curvv के MY2024 मॉडल पर 30 हजार और MY2025 मॉडल पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
यानी हर सेगमेंट में Tata Motors ने ग्राहकों को खुश करने का पूरा इंतजाम कर दिया है। जो लोग Tata Sierra का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी पुरानी गाड़ी सस्ते में लेने का शानदार मौका है। जल्दी करें, ये ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए हैं और डीलरशिप पर स्टॉक खत्म होने के बाद बंद हो जाएंगे।









