Vivo X300 Ultra : Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन चीन में अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है।
चीन में लॉन्च के बाद यह ग्लोबली और भारत में भी पहुंचेगा। भारत में Vivo X300 Ultra की अनुमानित कीमत ₹79,990 से ₹1,00,000 के बीच हो सकती है।
200MP कैमरा और दमदार बैटरी
नए Vivo X300 Ultra में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें 200MP मेन सेंसर या 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस,
50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल हो सकता है। फ्रंट में कंपनी 50MP सेल्फी कैमरा देने की तैयारी में है।
फोन में Vivo का V3+ इमेजिंग चिप और बेहतर प्रोसेसिंग के लिए अतिरिक्त V1 चिप भी मिल सकती है। बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 6000mAh की पावरफुल बैटरी पैक होगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo X300 Ultra में 6.8-इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले, 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, जबकि मजबूती के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है।
कनेक्टिविटी में Wi-Fi 7 और IR ब्लास्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल होंगे।
परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट बनाएगा। डिवाइस 12GB या 16GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज विकल्पों के साथ आ सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा, जिससे डेली यूसेज और भारी टास्क में शानदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।









