iPhone 13 : ब्लैक फ्राइडै सेल 2025 धूमधाम से शुरू हो चुकी है और इस बार Apple फैंस के लिए तो जैसे दिवाली दोबारा आ गई है। Vijay Sales ने अपनी Black Friday सेल में iPhone 13, iPhone 15, iPhone 16 और ताज़ा लॉन्च हुए iPhone 17 Pro Max तक पर जबरदस्त डिस्काउंट दे डाले हैं।
ये ऑफर सीमित स्टॉक और सीमित समय के लिए हैं, इसलिए देर मत करना।
जिन लोगों का सालों से सपना था कि कभी iPhone खरीदेंगे लेकिन कीमत देखकर हाथ पीछे खींच जाते थे – उनके लिए ये सुनहरा मौका है। बैंक ऑफर्स मिलाकर iPhone 13 सिर्फ 39,900 रुपये में और iPhone 15 महज 53,690 रुपये में घर लाया जा सकता है। नए मॉडल iPhone 16 और iPhone 17 Pro Max पर भी भारी छूट + बैंक कैशबैक चल रहा है। चलिए एक-एक करके देखते हैं हर iPhone मॉडल पर कितनी बचत हो रही है।
iPhone 13 पर जबरदस्त छूट – सिर्फ 39,900 रुपये
पहले iPhone 13 की कीमत 49,900 रुपये थी। Vijay Sales की Black Friday सेल में ये सीधे 44,990 रुपये में लिस्ट हो गया है। ऊपर से ICICI, SBI जैसे बैंक क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट लगाओ तो फाइनल कीमत सिर्फ 39,900 रुपये रह जाती है। इतना सस्ता iPhone 13 शायद ही दोबारा मिले।
iPhone 15 भी हो गया सुपर किफायती
iPhone 15 को जो लोग “थोड़ा नया लेकिन जेब पर भारी नहीं” वाला फोन चाहिए, उनके लिए ये बेस्ट डील है। Vijay Sales में iPhone 15 का ऑफर प्राइस 55,690 रुपये है और बैंक ऑफर्स लगाने के बाद सिर्फ 53,690 रुपये में मिल रहा है। बेहतरीन डिस्प्ले, शानदार कैमरा – सब कुछ मिलेगा इतनी कम कीमत में।
नए iPhone 16 पर भी मिल रही भारी छूट
लॉन्च हुए अभी चंद महीने ही हुए हैं और iPhone 16 पर इतनी बड़ी छूट? जी हां! Vijay Sales की Black Friday सेल में iPhone 16 सिर्फ 66,490 रुपये में लिस्टेड है। बैंक डिस्काउंट के बाद कीमत और नीचे चली जाती है – महज 62,490 रुपये। नए मॉडल पर इतनी जल्दी डिस्काउंट मिलना बहुत बड़ी बात है।
iPhone 17 Pro Max पर बड़ा बैंक कैशबैक
हाई-एंड यूज़र्स के लिए iPhone 17 Pro Max भी इस सेल से बाहर नहीं है। इसका बेस प्राइस 1,49,900 रुपये है, लेकिन HSBC क्रेडिट कार्ड पर ₹7,500 तक का सीधा कैशबैक और ICICI/SBI कार्ड पर ₹4,000 तक का फायदा मिल रहा है। मतलब लग्ज़री iPhone 17 Pro Max भी अब पहले से काफी सस्ता पड़ रहा है।









