---Advertisement---

POCO Pad X1 : लॉन्च से पहले ही लीक हुए सभी सीक्रेट फीचर्स – कीमत जानकर खुश हो जाएंगे

---Advertisement---

POCO Pad X1 : मशहूर स्मार्टफोन ब्रांड पोको अब टैबलेट सेगमेंट में भी तहलका मचाने वाला है। कंपनी ने शुक्रवार को ऐलान कर दिया कि उसका पहला ग्लोबल टैबलेट POCO Pad X1 बहुत जल्द लॉन्च हो रहा है। सबसे खास बात ये है कि POCO Pad X1 को इंडोनेशिया के बाली में 26 नवंबर को होने वाले बड़े इवेंट में पेश किया जाएगा।

POCO Pad X1 के साथ आएंगे POCO F8 Series स्मार्टफोन भी

जी हाँ, एक ही दिन यानी 26 नवंबर को पोको दो-दो धमाके करने वाली है। POCO Pad X1 टैबलेट के साथ-साथ कंपनी अपने नए परफॉर्मेंस बीस्ट स्मार्टफोन POCO F8 Ultra और POCO F8 Pro भी लॉन्च करेगी। कंपनी इस टैबलेट को “Powerfully Slim” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है, यानी ये सुपर पतला होने के साथ-साथ तगड़ी पावर भी देगा।

POCO Pad X1 में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

कंपनी ने POCO Pad X1 के कई बड़े स्पेसिफिकेशन्स पहले ही टीज कर दिए हैं। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा। डिस्प्ले की बात करें तो POCO Pad X1 में 3.2K रिजॉल्यूशन वाला बड़ा डिस्प्ले होगा जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। चारों तरफ थोड़े मोटे बेजल भी दिखेंगे।

कैमरा डिपार्टमेंट में POCO Pad X1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जो स्क्वायर शेप के मॉड्यूल में आएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो कम से कम ब्लैक और ब्लू कलर में POCO Pad X1 उपलब्ध होगा। ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस और वीडियो के लिए डॉल्बी विजन सपोर्ट भी मिलेगा।

खास बात ये है कि पीछे की तरफ पोगो पिन दिए गए हैं, जिनसे कीबोर्ड आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। नीचे की तरफ डुअल स्पीकर ग्रिल भी दिख रही है।

जल्द आ सकता है एक और टैबलेट – POCO Pad M1

पोको टैबलेट मार्केट में पूरी तरह उतरने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में POCO Pad M1 को TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। लीक के मुताबिक POCO Pad M1 में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, LPDDR4X रैम, UFS 2.2 स्टोरेज, IP54 रेटिंग और 12,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment