---Advertisement---

OPPO K15 Turbo Pro का खतरनाक लीक, फोन के अंदर लगा दिया पंखा

---Advertisement---

OPPO K15 Turbo Pro : OPPO एक बार फिर धमाकेदार फोन लेकर आने वाला है! कंपनी अब मिड-रेंज सेगमेंट में ऐसा तूफान लाने की तैयारी कर रही है कि गेमर्स और हैवी यूजर्स की नींद उड़ जाएगी।

चीन में एक अनरिलीज्ड OPPO फोन टेस्टिंग के दौरान लीक हो गया है, जिसे OPPO K15 Turbo Pro नाम से लॉन्च किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात – ये फोन क्वालकॉम के आने वाले सबसे पावरफुल चिप Snapdragon 8 Gen 5 पर चलेगा। लेकिन असली सरप्राइज तो कुछ और है…

फोन में लगा है असली कूलिंग फैन – वो भी मिड-रेंज में

पॉपुलर चाइनीज टिप्स्टर Digital Chat Station ने खुलासा किया है कि इस OPPO K15 Turbo Pro के प्रोटोटाइप में एक छोटा सा, पूरी तरह वॉटरप्रूफ और डस्ट-प्रूफ एक्टिव कूलिंग फैन लगा है।

जी हां, वही फैन जो आप अभी तक सिर्फ महंगे गेमिंग फोन्स जैसे RedMagic या ROG Phone में देखते थे। मिड-रेंज फोन में ऐसा फीचर पहली बार आ रहा है। ये फैन फोन के अंदर ठंडी हवा घुमाता है ताकि भारी गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के दौरान भी फोन गर्म न हो।

8000mAh बैटरी – 2 दिन आराम से चलेगा फोन

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि OPPO K15 Turbo Pro में 7000mAh से 8000mAh तक की गजब की बैटरी दी जा सकती है। अभी OPPO K13 Turbo सीरीज में 7000mAh बैटरी है, यानी नया मॉडल उससे भी आगे निकल जाएगा। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी तो एक बार चार्ज करके 2 दिन तक आराम से निकल जाएंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो 6.78 इंच का फ्लैट 1.5K LTPS पैनल मिलने की उम्मीद है – कलर, ब्राइटनेस और स्मूथनेस में जबरदस्त।

कैमरा?

टिप्स्टर ने मजाक में कहा है कि OPPO K15 Turbo Pro का कैमरा सिस्टम “QR कोड स्कैन करने के लिए बहुत अच्छा है”। मतलब साफ है – कैमरा एवरेज ही रहेगा। परफॉर्मेंस और बैटरी पर पूरा फोकस है, फोटोग्राफी सेकेंडरी है।

Snapdragon 8 Gen 5 – अभी तक का सबसे तगड़ा चिप

OPPO K15 Turbo Pro में क्वालकॉम का अगला फ्लैगशिप चिप Snapdragon 8 Gen 5 मिलेगा, जो मौजूदा Snapdragon 8s Gen 4 से भी काफी तेज और पावर एफिशिएंट होगा। PUBG, Genshin Impact जैसे हैवी गेम्स 120FPS पर भी बिना लैग के चलेंगे – वो भी कूलिंग फैन की वजह से बिना गर्म हुए।

आगे भी आएंगे फैन वाले OPPO फोन

टिप्स्टर का दावा है कि OPPO भविष्य में अपनी परफॉर्मेंस सीरीज (जैसे Turbo और Turbo Pro) में इसी तरह के एक्टिव कूलिंग फैन डालता रहेगा। मौजूदा K13 Turbo और Turbo Pro में छिपा हुआ एयर इनलेट, L-शेप एयर चैनल और वोर्टेक्स स्ट्रक्चर है, लेकिन नया OPPO K15 Turbo Pro सीधा फैन के साथ आएगा। यूजर्स को फैन की स्पीड भी कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा और स्टार्टअप साउंड भी बदल सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment