---Advertisement---

लॉन्च से पहले ही बिक गया iQOO 15, लोग हो रहे पागल

---Advertisement---

iQOO 15 : अगर आप भी नया नया फ्लैगशिप फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो रुक जाइए! iQOO 15 ने भारत में लॉन्च होने से पहले ही तहलका मचा दिया है। 26 नवंबर को लॉन्च होने वाला ये फोन अभी से लोगों का दिल जीत चुका है। कंपनी खुद हैरान है कि प्री-बुकिंग में इतना प्यार कैसे मिल गया।

iQOO 15 ने बनाया सबसे बड़ा प्री-बुकिंग रिकॉर्ड

गैजेट्स 360 को iQOO ने खुद कन्फर्म किया है कि iQOO 15 ने सिर्फ पहले 24 घंटे में अब तक का सबसे ज्यादा प्री-लॉन्च प्री-बुकिंग नंबर हासिल कर लिया है। मतलब कोई भी पुराना iQOO फ्लैगशिप फोन इतनी तेजी से नहीं बिका था।

सबसे मजेदार बात – iQOO 15 की प्री-बुकिंग पिछले साल आए iQOO 12 से पूरी 5 गुना ज्यादा है! हां, पांच गुना! और iQOO 15 को लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं। iQOO 13 से भी डेढ़ गुना ज्यादा बुकिंग हो चुकी है, वो भी तब जब iQOO 13 की बुकिंग लॉन्च के बाद खुली थी।

iQOO 15 बना सबसे ज्यादा सर्च होने वाला iQOO फोन

और तो और, iQOO 15 अब तक का सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला iQOO स्मार्टफोन बन गया है। Amazon और Google के सर्च डेटा में iQOO 15 ने iQOO 13 से तीन गुना ज्यादा सर्च वॉल्यूम हासिल कर लिया है। लोग बस iQOO 15, iQOO 15, iQOO 15 ही सर्च कर रहे हैं।

भारत में iQOO 15 की संभावित कीमत

लॉन्च से पहले ही Amazon पर लीक हो गई कीमतें! टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक:

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला iQOO 15 – ₹72,999
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला iQOO 15 – ₹79,999
  • दो कलर ऑप्शन मिलेंगे – Alpha और Legend।

प्री-बुकिंग पर बंपर ऑफर – मुफ्त ईयरबड्स + एक्सटेंडेड वारंटी

20 नवंबर से प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। सिर्फ ₹1,000 देकर आप iQOO 15 बुक कर सकते हैं। बदले में मिलेंगे:

  • ₹1,899 वाले iQOO TWS ईयरबड्स बिल्कुल मुफ्त
  • 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री
  • iQOO 15 के धांसू स्पेसिफिकेशन्स (चीनी वर्जन के आधार पर)

भारतीय वर्जन भी लगभग यही होगा:

  • 6.85-इंच 2K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट)
  • Snapdragon 8 Elite (3nm) प्रोसेसर + Adreno 840 GPU
  • ट्रिपल 50MP + 50MP + 50MP रियर कैमरा
  • 32MP फ्रंट कैमरा
  • 7000mAh बैटरी + 100W फास्ट + 40W वायरलेस चार्जिंग

IP68+IP69 डस्ट एंड वॉटर रेसिस्टेंस

तो देर किस बात की? अगर आप भी iQOO 15 लेना चाहते हैं तो अभी प्री-बुक कर लो, वरना बाद में पछताओगे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment