Moto G Stylus 2026 : मोटोरोला एक के बाद एक नए फोन लॉन्च करके सबको हैरान कर रहा है। अब खबर है कि कंपनी बहुत जल्द अपना नया स्टाइलस वाला स्मार्टफोन Moto G Stylus (2026) लेकर आने वाली है। सर्टिफिकेशन साइट पर लीक हुई लाइव फोटोज़ से Moto G Stylus (2026) की पहली झलक मिल गई है और इसका लुक देखकर फैंस बोल रहे हैं – “अरे ये तो Moto G Stylus (2025) का भाई लगता है।”
Moto G Stylus (2026) ऐसा दिखेगा – लीक फोटोज़ में सब साफ
हाल ही में सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर Moto G Stylus (2026) की रियल लाइव इमेज लीक हुई हैं। फोटोज़ में फोन में पतले-पतले बेज़ल्स वाला फ्लैट डिस्प्ले दिख रहा है। पीछे की तरफ बेज कलर में लेदर जैसी फिनिश और एक बड़ा सा स्क्वायर कैमरा बंप है जिसमें तीन बड़े-बड़े लेंस नजर आ रहे हैं।
कुल मिलाकर डिज़ाइन Moto G Stylus (2025) से काफी मिलता-जुलता है। मतलब मोटोरोला इस बार-बार नया डिज़ाइन बनाने की बजाय पुराने वाले को और रिफाइन कर रही है।
ये तस्वीरें मशहूर टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने XpertPick की रिपोर्ट में शेयर की हैं। इससे साफ है कि Moto G Stylus (2026) लॉन्च होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। फोन का कोडनेम “Orlando” बताया जा रहा है और मॉडल नंबर XT2617-V, XT2617-1, XT2617-2 और XT2617-3v हो सकते हैं। अलग-अलग मॉडल नंबर अलग देशों या अलग RAM-स्टोरेज वेरिएंट के लिए हो सकते हैं।
इस महीने ही Moto G (2026) और Moto G Play (2026) लॉन्च हो चुके हैं, तो Moto G Stylus (2026) भी बहुत जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है। अमेरिका में Moto G (2026) की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 17,000 रुपये) और Moto G Play (2026) की कीमत 169.99 डॉलर (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है।
पुराना Moto G Stylus (2025) कितना दमदार था?
पिछले मॉडल Moto G Stylus (2025) को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। अमेरिका में इसका एकमात्र 8GB+256GB वेरिएंट 399 डॉलर (लगभग 26,900 रुपये) में बिक रहा है। फोन दो खूबसूरत Pantone कलर – जिब्राल्टर सी और सर्फ द वेब में आता है।
इसमें 6.7 इंच का फुल HD+ pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। परफॉर्मेंस के लिए 4nm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है और फोन Android 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP Sony LYTIA 700C मुख्य सेंसर (OIS के साथ) + 13MP अल्ट्रा-वाइड और आगे 32MP सेल्फी कैमरा है। कंपनी का दावा है कि Moto Photo Enhancement Engine फोटो क्वालिटी को काफी बेहतर बनाता है। स्टाइलस से स्केच टू इमेज और Google Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं।
बैटरी 5000mAh की है जो 68W फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB-C पोर्ट सब कुछ है। फोन का साइज 162.15×74.78×8.29 mm और वजन सिर्फ 191 ग्राम है। सबसे बड़ी बात – IP68 वाटर-डस्ट रेसिस्टेंट + MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बिल्ड।









