नई दिल्ली : आजकल स्मार्टफोन खरीदते वक्त सबसे पहले लोग बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड देखते हैं। गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग – सब कुछ दिन भर चलना चाहिए बिना बार-बार चार्जर ढूंढे। इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए Realme अब अपनी Neo 8 सीरीज पर जोर दे रहा है।
पिछले महीने चीन में Realme GT 8 और GT 8 Pro लॉन्च होने के बाद कंपनी अब Realme Neo 8 सीरीज की तैयारी में जुट गई है। इस सीरीज में Realme Neo 8, Neo 8x, Neo 8 SE और Neo 8 Turbo जैसे कई मॉडल आने की उम्मीद है। ये सभी मौजूदा Neo 7 सीरीज के सक्सेसर होंगे। टिप्स्टर Smart Pikachu के मुताबिक सबसे पहले Realme Neo 8 लॉन्च होगा और इसकी तैयारी जोरों पर है।
डिज़ाइन में लग्ज़री टच
लीक के अनुसार Realme Neo 8 में मेटल मिडिल फ्रेम दिया जाएगा, जिससे फोन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रीमियम लगेगा। Realme इस बार फ्लैगशिप जैसा बिल्ड क्वालिटी देने की कोशिश कर रहा है।
साथ ही फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा जो गीले हाथों में भी तेज़ और एक्यूरेट काम करता है – ऑप्टिकल सेंसर से कहीं बेहतर!
8000mAh+ की जानलेवा बैटरी
सबसे बड़ी खबर – Realme Neo 8 में “8K+ बैटरी” आने वाली है, यानी 8000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी! गेमर्स, हैवी यूज़र्स और ट्रैवल करने वालों के लिए ये फोन पूरा दिन साथ निभाएगा।
Realme की बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन हमेशा से शानदार रही है, तो लंबा बैकअप के साथ-साथ सुपरफास्ट चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है। अगर ये बैटरी साइज़ कन्फर्म हो गई तो Realme Neo 8 अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन जाएगा।
डिस्प्ले भी कमाल का
Realme Neo 8 में 6.78 इंच का फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन होगा। फ्लैट डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने वालों के लिए बेस्ट है क्योंकि गलती से टच होने की समस्या कम होती है और टच रेस्पॉन्स भी तेज़ रहता है। कलर, ब्राइटनेस और क्लैरिटी में भी जबरदस्त इम्प्रूवमेंट दिखेगा।
कैमरा और प्रोसेसर में कन्फ्यूजन
मेन कैमरा 50MP का होगा। Realme पिछले कुछ सालों से मिड-रेंज में शानदार कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन दे रहा है, तो Realme Neo 8 भी निराश नहीं करेगा। बाकी सेंसर की डिटेल अभी नहीं आई है।
प्रोसेसर को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है। एक टिप्स्टर DCS का कहना है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट आएगा – वही जो जल्द OnePlus Ace 6T में डेब्यू करने वाला है। लेकिन Smart Pikachu ने कहा कि ये जानकारी पूरी तरह सही नहीं है। क्योंकि Neo 7 सीरीज में Dimensity 9300+ था, तो Realme Neo 8 में अपग्रेडेड Dimensity 9400+ भी आ सकता है।
कब आएगा भारत में?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme Neo 8 सबसे पहले चीन में कुछ हफ्तों या महीनों में लॉन्च हो सकता है। उसके बाद ग्लोबल मार्केट में रोलआउट होगा और भारत हमेशा की तरह प्राथमिकता में रहेगा। Neo सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए भारत में लॉन्च ज्यादा देर नहीं लगानी चाहिए।









