Realme 15 Lite : Realme ने अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme 15 Lite 5G को लेकर बाजार में हलचल मचा दी है। Amazon पर यह फोन अचानक लिस्ट हो गया है, जिससे इसके संभावित लॉन्च डेट और फीचर्स का बड़ा खुलासा हुआ है।
लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। चलिए, जानते हैं Realme 15 Lite 5G के बारे में पूरी डिटेल।
कीमत: Realme 15 Lite 5G की शुरुआती प्राइस
Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, Realme 15 Lite 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹17,999 में उपलब्ध है। जबकि इसकी MRP ₹20,999 दिखाई गई है।
ई-कॉमर्स साइट पर बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करके यूज़र्स अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। फिलहाल Amazon पर केवल यही एक वेरिएंट दिख रहा है, और बाकी RAM/Storage वेरिएंट्स की कोई जानकारी नहीं है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: 120Hz OLED स्क्रीन और Dimensity पावर
लिस्टिंग के अनुसार, Realme 15 Lite 5G में 6.78-inch HD+ OLED Display दिया गया है, जो 120Hz refresh rate और 453 PPI pixel density ऑफर करता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट मौजूद है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी स्मूद माना जा रहा है। फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। यह Android OS पर रन करता है।
फोन में है 5000mAh battery जो 80W SuperVOOC fast charging सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें IP69 रेटिंग भी बताई गई है, यानी डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस का मजबूत दावा।
कैमरा: तीन-तीन 50MP कैमरे
Realme 15 Lite 5G में दो रियर कैमरे हैं —
- 50MP Primary Camera
- 50MP Secondary Camera
इतना ही नहीं, फ्रंट में भी 50MP Selfie Camera दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो कॉलिंग की क्वालिटी काफी बेहतर हो जाती है।
फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है।
कनेक्टिविटी और बिल्ड: हल्का और स्टाइलिश
फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। वजन सिर्फ 187 ग्राम, और आकार 162×76×8 mm, जिससे यह फोन काफी हल्का और स्टाइलिश महसूस होता है।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक अनऑफिशियल लिस्टिंग है, इसलिए इन फीचर्स की पुष्टि लॉन्च के वक्त ही होगी।









