---Advertisement---

10 लाख से सस्ती कार पर टूट पड़े लोग! GST 2.0 ने कर दी सबकी बल्ले-बल्ले

---Advertisement---

GST 2.0 car discount : इस साल का फेस्टिव सीजन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए तो गोल्डन पीरियड साबित हुआ ही, आम लोगों के लिए भी कार खरीदने का सपना सच करने वाला रहा। कंपनियों ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की, और GST 2.0 की बदौलत 10 लाख से कम कीमत वाली कारों पर लोगों का ऐसा प्यार बरसा कि कुल बिक्री का करीब 80% इन्हीं कारों ने लपक लिया। यानी 100 में से 80 खरीदार सीधे 10 लाख से सस्ती कार लेने शोरूम पहुंचे!

5-10 लाख वाली कारों ने मारी बाजी

खास तौर पर 5 लाख से 10 लाख रुपये की रेंज वाली कारों ने तो चार्ट पर कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही 5 लाख से कम कीमत वाली एंट्री-लेवल कारों ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिखाई। नवरात्रि से दिवाली तक डीलरशिप पर लाइनें लगी रहीं। लोग मजाक में कह रहे थे कि गाड़ियां इतनी तेजी से डिलीवरी हो रही हैं कि स्टाफ पेपरवर्क भी पूरा नहीं कर पा रहा!

GST 2.0 ने बदला पूरा खेल

सबसे बड़ी हलचल तो GST स्लैब में बदलाव ने मचाई। छोटी कारों और कॉम्पैक्ट SUV पर टैक्स कम होते ही कीमतें इतनी नीचे आईं कि ग्राहक वापस शोरूम लौट आए। जिन मॉडलों पर नया 18% GST लगा, उनकी बुकिंग एक झटके में करीब 50% बढ़ गई। सब-4 मीटर कार और कॉम्पैक्ट SUV की बिक्री सितंबर में 1.7 लाख यूनिट थी, जो अक्टूबर में 2.2 लाख के पार पहुंच गई — पिछले साल के फेस्टिव सीजन से कहीं ज्यादा!

मारुति सुज़ुकी बनी नंबर-1

इस धमाकेदार बिक्री में सबसे बड़ा फायदा मारुति सुज़ुकी को हुआ। कंपनी ने बताया कि फेस्टिव सीजन में कुल 5 लाख बुकिंग में से आधी बुकिंग सिर्फ उसकी छोटी कारों और एंट्री-लेवल मॉडल की थी। GST कटौती से पहले इन मॉडलों का योगदान 16.7% था, जो नए स्लैब के बाद 20.5% हो गया। शहर हो या गांव, मारुति की एंट्री-लेवल और कॉम्पैक्ट कारों की डिमांड 35% से ज्यादा उछल गई।

प्रीमियम कारों ने भी नहीं छोड़ा मौका

हैरानी की बात यह रही कि सिर्फ सस्ती कारें ही नहीं चलीं। 15-20 लाख रुपये की कारों की बिक्री में सालाना 26% का उछाल आया, जबकि 20 लाख से ऊपर की लग्जरी कारों में तो 40% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज हुई। यानी आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद लोग प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में भी खूब खर्च कर रहे हैं। कुल मिलाकर 5 लाख से 20 लाख तक की कारों (जो इंडस्ट्री की रीढ़ हैं) में 15-20% की शानदार सालाना बढ़ोतरी देखी गई।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment