Aadhaar Card New Update : आधार कार्ड (Aadhaar Card) अब वो पुराना वाला आधार कार्ड नहीं रहेगा जिसे देखकर कोई भी आपका पूरा पता, जन्मतिथि और बाकी डिटेल्स चुरा लेता था। केंद्र सरकार और UIDAI बहुत जल्द ऐसा सिस्टम ला रही है कि नए आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर सिर्फ आपकी फोटो और एक QR कोड दिखेगा।
बाकी सारी पर्सनल जानकारी अंदर डिजिटल तरीके से छुपी रहेगी। ये देश में आधार कार्ड (Aadhaar Card) का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है!
आपकी प्राइवेसी बचाने के लिए गायब हो जाएंगे सारे डिटेल्स
इस बड़े बदलाव की असल वजह है आपकी निजता की सुरक्षा। UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने मंगलवार को खुलासा किया कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर नाम, पता, जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारी छापना बंद किया जाएगा ताकि उसका दुरुपयोग न हो। आजकल लोग होटल, सिम लेते वक्त या इवेंट में आराम से आधार कार्ड (Aadhaar Card) की फोटोकॉपी दे देते हैं। वो कॉपी कहीं भी घूमती रहती है और फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।
भुवनेश कुमार ने साफ कहा, “जब तक डिटेल्स कार्ड पर छपे रहेंगे, लोग उसी को असली डॉक्यूमेंट मानकर गलत इस्तेमाल करते रहेंगे। इसलिए अब सिर्फ फोटो + QR कोड का नया आधार कार्ड (Aadhaar Card) आएगा।”
होटल-सिम-इवेंट वालों की अब खैर नहीं! फोटोकॉपी कल्चर खत्म
दिसंबर से एक नया नियम आने की पूरी तैयारी है। इसके बाद आधार कार्ड (Aadhaar Card) को फिजिकल डॉक्यूमेंट की तरह इस्तेमाल करना बंद हो जाएगा। सिर्फ आधार नंबर या QR कोड से ही ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा। मतलब अब कोई आपकी कॉपी लेकर डुप्लीकेट आईडी नहीं बना पाएगा।
mAadhaar ऐप जा रहा है, आएगा नया ‘सुपर ऐप’
पुराना mAadhaar ऐप भी जल्द बंद होने वाला है। UIDAI अगले 18 महीने में एक नया पावरफुल ऐप लॉन्च करेगा जो डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP Act) के तहत बनेगा। इस नए ऐप में मिलेंगी ये धांसू सुविधाएं:
- घर बैठे पता बदलना और भी आसान
- जिनके पास अपना मोबाइल नहीं है, उन्हें भी परिवार में जोड़ा जा सकेगा
- फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) से मोबाइल नंबर अपडेट, लाइन में लगने की जरूरत नहीं
- सिनेमा हॉल, होटल, सोसाइटी — हर जगह सिर्फ QR स्कैन करके एंट्री
अब आपका चेहरा ही बनेगा सबसे बड़ी पहचान
सवाल ये है कि जब कार्ड पर पता-नाम नहीं होगा तो वेरिफिकेशन कैसे होगा? जवाब है — फेस वेरिफिकेशन (Face Verification)। प्रोसेस कुछ यूं होगी:
आप अपना QR कोड स्कैन करवाओगे
सिस्टम तुरंत चेहरा स्कैन मांगेगा
चेहरा मैच होते ही वेरिफिकेशन पूरा, आपकी उम्र भी ऑटोमैटिक चेक हो जाएगी
इससे नाबालिग बच्चे फर्जी आईडी से कहीं घुस नहीं पाएंगे। UIDAI जल्द ही इस फेस वेरिफिकेशन (Face Verification) टेक्नोलॉजी को पूरे देश में रोलआउट करेगा।









