---Advertisement---

Mahindra XEV 9S ने लॉन्च से पहले ही मचाया तहलका, Electric Boss Mode ने सबको चौंकाया

---Advertisement---

नई दिल्ली : महिंद्रा ने अपनी आने वाली थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S का नया टीजर जारी कर सबको चौंका दिया है। इस टीजर से साफ हो गया है कि Mahindra XEV 9S में Electric Boss Mode नाम का गजब का फीचर मिलेगा। इस फीचर की मदद से दूसरी पंक्ति में बैठे लोग एक स्पेशल कंट्रोल पैनल से आगे की पैसेंजर सीट को इलेक्ट्रिक तरीके से रिक्लाइन और स्लाइड कर सकेंगे।

इससे लेगरूम में जबरदस्त जगह बन जाएगी। ये मौजूदा XUV700 के मैनुअल बॉस मोड से कहीं ज्यादा एडवांस्ड और कंफर्टेबल है। महिंद्रा साफ तौर पर XEV 9S को ड्राइवर के साथ-साथ पैसेंजर्स के लिए भी लग्जरी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप बनाने की तैयारी कर रही है।

XEV 9S का लुक और केबिन ऐसा कि देखते रह जाएंगे

Mahindra XEV 9S के एक्सटीरियर में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड LED DRL बार, नीचे तिकोने प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ साफ-सुथरी सरफेस और स्लीक LED टेल लैंप्स हैं जो XUV700 से इंस्पायर्ड तो हैं, लेकिन अलग पहचान बनाते हैं। अंदर की बात करें तो XEV 9S का केबिन XEV 9e जैसा ही है, लेकिन लाइट और ज्यादा प्रीमियम कलर थीम के साथ लग्जरी लाउंज जैसा फील देता है। डैशबोर्ड पर महिंद्रा का सिग्नेचर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप – फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन।

पैनोरमिक सनरूफ, हारमन कार्डन साउंड और ढेर सारा कंफर्ट

टीजर में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इल्यूमिनेटेड लोगो वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और हर जगह सॉफ्ट-टच मटेरियल दिख रहा है। INGLO प्लेटफॉर्म की वजह से पहली और दूसरी रो में फ्लैट फ्लोर है, सीट्स स्लाइड और रिक्लाइन होती हैं, जिससे थर्ड रो में जाना भी आसान है। ऊपर से पैनोरमिक सनरूफ और हारमन कार्डन ऑडियो सिस्टम लग्जरी का तड़का लगा रहे हैं। Mahindra XEV 9S सचमुच फैमिली के लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक SUV बनने जा रही है।

650km+ रेंज, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और तगड़ी पावर

पावरट्रेन की पूरी डिटेल अभी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि Mahindra XEV 9S में वही 59kWh और 79kWh LFP बैटरी पैक लगेंगे जो XEV 9e और BE 6 में हैं। ये बैटरी 231hp से 286hp तक पावर और 380Nm टॉर्क देंगी। बड़ी बैटरी के साथ 650 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की पूरी उम्मीद है और अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा।

27 नवंबर को लॉन्च हो रही Mahindra XEV 9S महिंद्रा की अब तक की सबसे बड़ी, सबसे प्रैक्टिकल और सबसे लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी। ये XEV 9e से ऊपर पोजिशन होगी और इसकी कीमत 22 लाख से 35 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अभी कोई सीधा मुकाबला नहीं है, यानी Mahindra XEV 9S अपना नया सेगमेंट खुद बनाने जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment