---Advertisement---

200MP कैमरा + 7000mAh बैटरी! Realme 16 Pro के स्पेक्स देखकर उड़ जाएंगे होश

---Advertisement---

Realme 16 Pro : रियलमी एक बार फिर मार्केट में तहलका मचाने वाला स्मार्टफोन ला रही है। कंपनी का नया फोन Realme 16 Pro होगा और इसकी लीक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। हाल ही में आई लीक में Realme 16 Pro के मेमरी वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई थी।

अब फोन का चाइनीज वेरिएंट (मॉडल नंबर RMX5121) TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस में नजर आ गया है, जबकि इंडियन वेरिएंट का मॉडल नंबर RMX5120 है। TENAA लिस्टिंग ने Realme 16 Pro के कई बड़े स्पेसिफिकेशन बाहर कर दिए हैं। चलिए एक-एक करके देखते हैं कि Realme 16 Pro में क्या-क्या खास मिलने वाला है।

Realme 16 Pro में मिलेगा जबरदस्त डिस्प्ले और डिजाइन

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक Realme 16 Pro में 6.78 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। हालांकि रिफ्रेश रेट का जिक्र नहीं हुआ, लेकिन माना जा रहा है कि Realme 16 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन का वजन सिर्फ 192 ग्राम है और डायमेंशन 162.6 x 77.6 x 7.75mm है। मतलब पतला, हल्का और प्रीमियम लुक वाला फोन!

200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप, सेल्फी में भी तगड़ा दम

कैमरा डिपार्टमेंट में Realme 16 Pro सबसे आगे निकल रहा है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा – 200 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर + 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme 16 Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए ये फोन गेम चेंजर साबित हो सकता है।

भारत में इतने वेरिएंट, चीन में 16GB रैम + 1TB स्टोरेज

भारत में Realme 16 Pro चार वेरिएंट में लॉन्च होगा:

  • 8GB + 128GB
  • 8GB + 256GB
  • 12GB + 256GB
  • 12GB + 512GB

वहीं चीन में Realme 16 Pro को 16GB रैम और 1TB स्टोरेज तक के ऑप्शन में लाया जाएगा।

7000mAh की दैत्याकार बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग संभावित

Realme 16 Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी (TENAA में 6830mAh लिखा है, जो रेटेड वैल्यू होती है)। पिछले मॉडल की तरह इसमें 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलने की पूरी उम्मीद है।

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और एक्स्ट्रा फीचर्स

प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.5GHz बताई गई है। Realme 16 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आएगा। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और साथ में IR Blaster भी दिया जा रहा है।

Realme 16 Pro अब लॉन्च के बहुत करीब है। कीमत और लॉन्च डेट का इंतजार है, लेकिन स्पेक्स देखकर लग रहा है कि ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आग लगाने वाला है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment