---Advertisement---

Tata Sierra समेत 2026 में आ रही हैं 3 खतरनाक Mid-Size SUVs – कौन सी SUV मारेगी बाजी?

---Advertisement---

Tata Sierra : भारत का मिड-साइज SUV सेगमेंट आने वाले महीनों में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिलने वाली है। जी हां, 2026 की शुरुआत में एक साथ तीन बड़ी Mid-Size SUVs लॉन्च होने जा रही हैं, जिनके चलते बिक्री के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। टाटा, महिंद्रा और रेनॉल्ट – तीनों कंपनियां अपनी सबसे दमदार Mid-Size SUVs लेकर आ रही हैं।

ये गाड़ियां सिर्फ लुक और फीचर्स में ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और कीमत के मामले में भी गेम चेंजर साबित होंगी। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग Mid-Size SUVs के बारे में हर वो डिटेल जो आप अभी जानना चाहते हैं।

टाटा सिएरा – वापसी का धमाका

टाटा मोटर्स की सबसे चर्चित Mid-Size SUV Tata Sierra आखिरकार ICE अवतार में लॉन्च होने जा रही है। Tata Sierra में कंपनी का नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, साथ ही 1.5 लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन रहेगा। लंबा व्हीलबेस होने की वजह से Tata Sierra का केबिन स्पेस जबरदस्त होगा – फैमिली के लिए परफेक्ट।

फीचर्स की लिस्ट तो कमाल की है – ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, लेवल-2 ADAS और पावर्ड टेलगेट तक सब कुछ। Tata Sierra देखते ही दिल जीत लेगी।

महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट – नया अवतार, वही दमदार दिल

महिंद्रा भी पीछे नहीं रहने वाली। जनवरी 2026 में Mahindra XUV700 का पहला बड़ा फेसलिफ्ट लॉन्च होगा। बाहर से हल्के-फुल्के डिजाइन चेंज के साथ Mahindra XUV700 का इंटीरियर पूरी तरह नया और लग्जरी हो जाएगा। सबसे बड़ी हाइलाइट होगी ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, क्लीन लुक वाला डैशबोर्ड और प्रीमियम मटेरियल। अच्छी बात ये है कि पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा – मतलब वही धांसू 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन। Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट एक बार फिर सेगमेंट किंग बनने की पूरी तैयारी में है।

रेनॉल्ट डस्टर 2026 – दमदार वापसी, नई जनरेशन

26 जनवरी 2026 को रेनॉल्ट अपनी सबसे पॉपुलर Mid-Size SUV Renault Duster को नई जनरेशन के साथ धमाकेदार अंदाज में लॉन्च करने जा रही है। नई Renault Duster CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनेगी जो खास तौर पर भारतीय सड़कों के लिए तैयार की गई है। पावरफुल पेट्रोल इंजन, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेंगे।

पुरानी Duster से कहीं ज्यादा प्रीमियम लुक, ढेर सारे फीचर्स और मजबूत बॉडी – Renault Duster एक बार फिर बजट Mid-Size SUV का बादशाह बनने वाली है।

2026 का मिड-साइज SUV बाजार पूरी तरह गरमा जाएगा। Tata Sierra, Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट और Renault Duster – तीनों Mid-Size SUVs में से आप किसे सबसे पहले बुक करेंगे?

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment