---Advertisement---

1549 रुपये में MagSafe वाला Portronics Revvo लॉन्च – केबल भी साथ में फ्री

---Advertisement---

Portronics Revvo : पॉपुलर एक्सेसरीज ब्रांड Portronics ने भारत में अपना नया धांसू पावरबैंक Revvo 10000mAh लॉन्च कर दिया है। ये पावरबैंक खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बिना तार-वायर के फटाफट और स्मूद चार्जिंग चाहते हैं। स्लिम लुक, तगड़ी बैटरी और ट्रैवल के लिए परफेक्ट फीचर्स के साथ ये Portronics Revvo मॉडर्न यूजर्स को पूरी तरह ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

15W मैग्नेटिक वायरलेस + 22.5W फास्ट वायर्ड चार्जिंग

Portronics Revvo में 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग दी गई है जो MagSafe सपोर्ट करने वाले iPhone और दूसरे फोन्स पर चुंबक की तरह चिपक जाता है। बस फोन को पीछे लगाओ और चार्जिंग शुरू। अगर जल्दी में हो तो 22.5W वायर्ड और 20W PD फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, यानी फोन मिनटों में भर जाएगा।

अलग से केबल ढोने का झंझट खत्म

इस पावरबैंक की सबसे कातिल खूबी है इसका बिल्ट-इन डिटैचेबल Type-C केबल। जब जरूरत हो निकालो, इस्तेमाल करो और वापस लगा दो। ट्रैवल करते वक्त बैग में अलग से तार ढूंढने का टेंशन बिल्कुल जीरो! Portronics Revvo को सचमुच ट्रैवल-फ्रेंडली बनाया गया है।

10000mAh तगड़ी बैटरी और स्मार्ट डिस्प्ले

अंदर है हाई-डेन्सिटी 10000mAh लिथियम-पॉलिमर बैटरी जो एक बार फुल चार्ज करने पर कई बार फोन, इयरबड्स या स्मार्टवॉच चार्ज कर सकती है। डिजिटल LED डिस्प्ले पर बैटरी का सटीक परसेंटेज दिखता है। खास बात ये कि इसका MagSafe डिजाइन फोन को स्टैंड की तरह भी खड़ा कर देता है – वीडियो कॉल करो, नेटफ्लिक्स देखो, बिना हाथ में पकड़े।

प्रीमियम लुक, लाइटवेट और किकस्टैंड भी

Portronics Revvo का डिजाइन बेहद स्लिम और लाइटवेट है। मैट फिनिश के साथ प्रीमियम फील आता है। पीछे मेटल किकस्टैंड दिया गया है और डिटैचेबल केबल के लिए खास स्लॉट भी है, जिससे पूरा पावरबैंक साफ-सुथरा और स्टाइलिश दिखता है।

कीमत और कहां मिलेगा?

Portronics Revvo 10000mAh की कीमत सिर्फ 1,549 रुपये रखी गई है। ये Black, Blue और Mocha – तीन शानदार कलर ऑप्शन में आ रहा है। कंपनी 12 महीने की वारंटी भी दे रही है। अभी ये Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है और बहुत जल्द Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी आने वाला है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment