Amazon Great Indian Festival 2025 : अमेजन की सबसे बड़ी सेल, Amazon Great Indian Festival 2025, 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है, लेकिन अगर आप नया 5G फोन खरीदने के लिए इतना इंतजार नहीं करना चाहते, तो आपके लिए खुशखबरी है! अमेजन ने Amazon Great Indian Festival 2025 से पहले ही अर्ली डील्स की घोषणा कर दी है।
13 सितंबर से शुरू हो रही इन डील्स में आप सस्ते और शानदार 5G स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं। हालांकि, मेन सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे पहले डील्स का खास मौका मिलेगा। अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है, तो ये 10 धमाकेदार स्मार्टफोन डील्स आपके लिए हैं!
15,000 रुपये से कम में 5G फोन्स की लिस्ट
1. iQOO Z10 Lite 5G
Amazon Great Indian Festival 2025 में iQOO Z10 Lite 5G सिर्फ 8,999 रुपये की शानदार कीमत पर उपलब्ध है। इस फोन में 6.74 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 6000 mAh की दमदार बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और IP64 रेटिंग है। गेमिंग और रोजमर्रा के काम के लिए ये फोन बेस्ट है।
2. POCO M6 Plus 5G
POCO M6 Plus 5G को Amazon Great Indian Festival 2025 में 10,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 5030 mAh बैटरी, 108 मेगापिक्सल का दमदार मेन रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर और IP53 रेटिंग मिलती है। फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस के लिए ये फोन शानदार है।
3. Redmi 15 5G
Redmi 15 5G को Amazon Great Indian Festival 2025 में 14,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले, 7000 mAh की जबरदस्त बैटरी, 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर है। लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए ये परफेक्ट है।
4. Redmi 14C 5G
Redmi 14C 5G की कीमत Amazon Great Indian Festival 2025 में सिर्फ 8,999 रुपये है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर, 5160 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है। बजट में शानदार परफॉर्मेंस चाहिए, तो ये फोन आपके लिए है।
5. Realme NARZO 80x 5G
Realme NARZO 80x 5G को Amazon Great Indian Festival 2025 में 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 6000 mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और IP69 रेटिंग है। ये फोन ड्यूरेबिलिटी और स्पीड का शानदार कॉम्बिनेशन है।
6. Tecno POP 9 5G
Tecno POP 9 5G को Amazon Great Indian Festival 2025 में 8,550 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा, 5000 mAh बैटरी और NFC सपोर्ट है। बजट में NFC चाहिए, तो ये फोन बेस्ट है।
7. Honor X7c 5G
Honor X7c 5G की कीमत Amazon Great Indian Festival 2025 में 13,999 रुपये है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5200 mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और IP64 रेटेड बिल्ड है। स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार मेल।
8. Infinix Note 50x
Infinix Note 50x को Amazon Great Indian Festival 2025 में 10,749 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 5500 mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड है। मजबूत फोन चाहिए, तो ये ऑप्शन शानदार है।
9. Lava Bold N1 5G
Lava Bold N1 5G को Amazon Great Indian Festival 2025 में सिर्फ 6,749 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 6.75 इंच डिस्प्ले, यूनिसॉक T765 प्रोसेसर, 5000 mAh बैटरी और 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा है। सुपर बजट में 5G फोन चाहिए, तो ये बेस्ट है।
10. Samsung Galaxy M35
Samsung Galaxy M35 को Amazon Great Indian Festival 2025 में 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 6000 mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, AI सपोर्ट, एक्सीनोस 1380 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा है। प्रीमियम लुक और फीचर्स के लिए ये फोन शानदार है।









