---Advertisement---

Royal Enfield Classic 350 ने फिर मचाया तहलका, 40% मार्केट पर किया कब्जा

---Advertisement---

Royal Enfield Classic 350 : भारतीय सड़कों पर रॉयल एनफीलड का जलवा हमेशा से बरकरार रहा है और अब अक्टूबर 2025 के सेल्स फिगर ने यह साबित भी कर दिया। एक बार फिर Royal Enfield Classic 350 ने टॉप पोजीशन अपने नाम कर ली है।

पिछले महीने Royal Enfield Classic 350 को पूरे 46,573 नए खरीदार मिले। सबसे खास बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले Royal Enfield Classic 350 की बिक्री में 21.61% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा सिर्फ 38,297 यूनिट था। इतनी बिक्री के दम पर Royal Enfield Classic 350 ने अकेले दम पर 39.86% मार्केट शेयर पर कब्जा जमा लिया। चलिए अब देखते हैं बाकी Royal Enfield मॉडल्स का हाल।

20,000 से ज्यादा बिकी हंटर 350

सेल्स लिस्ट में दूसरे नंबर पर Royal Enfield Bullet 350 ने जगह बनाई। Royal Enfield Bullet 350 ने 13.65% सालाना ग्रोथ के साथ कुल 25,560 यूनिट बेचीं। तीसरे स्थान पर Royal Enfield Hunter 350 रही, जिसने 2.22% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 21,823 बाइक्स की बिक्री की। चौथे नंबर पर Royal Enfield Meteor 350 ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाई और 32.44% की ग्रोथ के साथ 14,748 यूनिट बेचीं।

सातवें नंबर पर रही Royal Enfield Guerrilla

पांचवें स्थान पर Royal Enfield 650 Twins (इंटरसेप्टर + कॉन्टिनेंटल GT) रही, जिसने 4.57% ग्रोथ के साथ 3,365 यूनिट बेचीं। छठे नंबर पर Royal Enfield Himalayan खिसकी, जिसकी बिक्री 16.46% बढ़कर 2,561 यूनिट रही। सातवें स्थान पर नई Royal Enfield Guerrilla 450 रही, जिसे हालांकि 24.49% की गिरावट झेलनी पड़ी और सिर्फ 1,196 यूनिट ही बिक पाईं।

लास्ट पोजीशन पर रही Royal Enfield Shotgun

आठवें नंबर पर Royal Enfield Super Meteor 650 रही, जिसकी बिक्री में 32.06% की गिरावट आई और सिर्फ 890 यूनिट बिकीं। सबसे आखिरी पायदान पर Royal Enfield Shotgun 650 रही, जिसे सबसे बड़ा झटका लगा। इसकी बिक्री में 57.48% की भारी गिरावट दर्ज हुई और महज 128 यूनिट ही बिक पाईं।

कुल मिलाकर अक्टूबर 2025 में Royal Enfield ने भारतीय बाजार में 1,16,844 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 14.68% ज्यादा है। Royal Enfield Classic 350 का दबदबा कायम है और कंपनी की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment