---Advertisement---

6000 रुपये सस्ता मिल रहा Motorola Edge 50 5G, अभी लपक लो

---Advertisement---

Motorola Edge 50 5G : अगर आप भी ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हो जिसमें शानदार 50MP सेल्फी कैमरा, लंबी चलने वाली बैटरी और IP68 वॉटर-डस्ट प्रूफ फीचर हो, तो Motorola आपके लिए बेस्ट ऑप्शन लेकर आया है।

फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में Motorola के तीन धांसू 5G फोन 25,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं। इनमें 6000 रुपये तक की सीधी छूट भी चल रही है। आइए देखते हैं कौन-कौन से Motorola फोन इस सेल में सस्ते हो गए हैं और इनके फीचर्स क्या हैं।

सेल में शामिल तीन धांसू Motorola स्मार्टफोन

फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में Motorola G96 5G, Motorola Edge 50 5G और Motorola Edge 50 Pro 5G पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ये तीनों फोन बारिश में भी बेफिक्र चलते हैं, गिरने-टकराने में भी आसानी से नहीं टूटते और परफॉर्मेंस में भी कोई कसर नहीं छोड़ते।

Motorola Edge 50 5G पर 6000 रुपये की सीधी छूट

लॉन्च के वक्त Motorola Edge 50 5G की कीमत 27,999 रुपये थी, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर ये सिर्फ 21,999 रुपये में मिल रहा है। यानी 6000 रुपये का सीधा फायदा।

Motorola Edge 50 5G के खास फीचर्स

इस फोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस देता है। पावर के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 AE प्रोसेसर लगा है। कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP मेन + 13MP अल्ट्रा-वाइड + 10MP टेलीफोटो का ट्रिपल रियर सेटअप और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा है। IP68 रेटिंग, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर – सब कुछ प्रीमियम फील देता है।

Motorola Edge 50 Pro 5G पर सबसे बड़ी छूट

Motorola Edge 50 Pro 5G का बेस वेरिएंट लॉन्च में 31,999 रुपये का था, लेकिन सेल में 6029 रुपये कटकर अब सिर्फ 25,970 रुपये में मिल रहा है। यानी 25 हजार के अंदर प्रीमियम Motorola फोन।

Motorola Edge 50 Pro 5G की खासियतें

फोन में 6.7 इंच 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ। कैमरा सेटअप तो कमाल का है – 50MP + 13MP + 10MP ट्रिपल रियर और 50MP का सेल्फी कैमरा। बैटरी 4500mAh की है जो 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। मतलब 10-15 मिनट में फोन आधे से ज्यादा चार्ज।

Moto G96 5G – बजट में सबसे तगड़ा ऑप्शन

Moto G96 5G का 8GB + 128GB वेरिएंट पहले 17,999 रुपये में आया था, अब फ्लिपकार्ट सेल में सिर्फ 15,999 रुपये में मिल रहा है। 2000 रुपये की बचत!

Moto G96 5G के धांसू फीचर्स

इसमें 6.67 इंच 144Hz pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, IP68 वॉटर-डस्ट प्रूफ बॉडी है। कैमरा में 50MP Sony LYT-700C मेन सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा लगा है। 5500mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment