---Advertisement---

10 साल बाद Delhi Circle Rate में होगी बंपर बढ़ोतरी, अब नहीं बचेगा ब्लैक मनी

---Advertisement---

Delhi Circle Rate : दिल्ली में अगर आप भी घर, प्लॉट या दुकान खरीदने-बेचने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए अलार्म है! दिल्ली सरकार दस साल बाद Circle Rate (सर्किल रेट) में जबरदस्त बदलाव करने जा रही है। सर्किल रेट वो सरकारी रेट होता है जिसके आधार पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है और स्टांप ड्यूटी लगती है।

अभी तक कई पॉश इलाकों में Circle Rate बाजार भाव से बहुत कम है, जिससे सरकार को हर साल करोड़ों का नुकसान हो रहा है और लोग कागजों पर कम कीमत दिखाकर टैक्स बचाते हैं। अब सरकार इसे असली मार्केट रेट के करीब लाने जा रही है ताकि टैक्स चोरी रुके और दिल्ली की प्रॉपर्टी डील पूरी तरह पारदर्शी हो जाए।

इतना बड़ा बदलाव कि पुराना सिस्टम ही बदल जाएगा

ये सिर्फ Circle Rate बढ़ाने-घटाने की बात नहीं है। सरकार पूरी कैटेगरी सिस्टम को नया रूप देने वाली है। नई कैटेगरी जोड़ी जाएंगी, फार्महाउस का वैल्यूएशन फिर से होगा और हर इलाके की सुविधाओं के हिसाब से Circle Rate अपडेट होंगे।

लुटियंस दिल्ली के लिए आएगी नई A+ कैटेगरी

अभी दिल्ली में प्रॉपर्टी को A से H तक 8 कैटेगरी में बांटा गया है। लेकिन लुटियंस जोन के सुपर लग्जरी बंगले – जैसे गोल्फ लिंक्स, जोर बाग, पंचशील मार्ग, औरंगजेब रोड – अभी भी A कैटेगरी में ही आते हैं, जबकि इनकी असली कीमत A कैटेगरी से कई गुना ज्यादा है। अब सरकार इन अल्ट्रा प्रीमियम इलाकों के लिए अलग A+ कैटेगरी बनाने जा रही है। इससे Circle Rate और मार्केट रेट का जो भारी गैप है, वो काफी कम हो जाएगा।

साउथ दिल्ली के फार्महाउस पर लगेगा बड़ा ब्रेक

दक्षिण दिल्ली के फार्महाउस अब खेती की जमीन नहीं रहे। यहां शादियों-पार्टियों के लिए बड़े-बड़े वेन्यू बने हैं, आलीशान घर बने हैं, कीमतें अरबों में हैं। लेकिन रजिस्ट्री अभी भी कृषि भूमि के पुराने Circle Rate से होती है। नई पॉलिसी में इन फार्महाउस का Circle Rate लोकेशन और मौजूदा मार्केट वैल्यू के हिसाब से तय होगा। यानी अब कागजों पर कम कीमत दिखाने का खेल खत्म।

2014 के बाद पहली बार इतना बड़ा अपडेट

दिल्ली में रिहायशी और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी का Circle Rate आखिरी बार 2014 में बदला था, जबकि कृषि भूमि का रेट तो 2008 से जस का तस है। इतने सालों में मार्केट रेट कई गुना बढ़ गया, लेकिन Circle Rate पुराना ही रहा। नतीजा – कुछ जगहों पर Circle Rate बहुत कम, कुछ जगहों पर बाजार भाव से भी ज्यादा। सरकार अब दोनों असंतुलन को ठीक करेगी। जहां जरूरत होगी Circle Rate बढ़ेगा, जहां ज्यादा है वहां घटेगा।

एक ही कैटेगरी में जमीन-आसमान का फर्क

अभी गोल्फ लिंक्स और कालिंदी कॉलोनी दोनों A कैटेगरी में हैं, लेकिन दोनों में सुविधाएं और कीमतें आसमान-पाताल का फर्क है। इसी तरह कई कॉलोनियों में यही दिक्कत है। नई व्यवस्था में कैटेगरी को और बारीकी से बांटा जाएगा ताकि Circle Rate वास्तविक कीमत के ज्यादा करीब रहे।

सर्किल रेट आखिर होता क्या है?

सर्किल रेट वो न्यूनतम कीमत है जो दिल्ली सरकार तय करती है। इसके नीचे आप प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं करा सकते। चाहे मार्केट में दाम कितने भी हों, स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री हमेशा Circle Rate या मार्केट रेट (जो ज्यादा हो) के आधार पर ही होगी। इसका मकसद टैक्स चोरी रोकना और सही राजस्व लेना है।

दिल्ली Circle Rate कैसे चेक करें?

  • https://revenue.delhi.gov.in/ पर जाएं
  • Notice Board → Previous Notification पर क्लिक करें
  • 2014 का नोटिफिकेशन खोलें
  • 23-09-2014 वाला लिंक खोलकर मौजूदा Circle Rate लिस्ट डाउनलोड कर लें
  • जल्द ही नया अपडेटेड Circle Rate भी इसी वेबसाइट पर आएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment