ITR Refund Status : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का सीजन तो खत्म हो गया, लेकिन लाखों लोगों का असली इंतज़ार अभी भी बाकी है। वो इंतज़ार है अपने मेहनत के पैसे का – यानी ITR Refund का! अगर आपने भी अपना ITR समय पर फाइल कर दिया, e-Verify भी कर लिया, लेकिन बैंक में अभी तक पैसा नहीं आया और मोबाइल पर “Your account has been credited” वाला मैसेज नहीं आया, तो टेंशन मत लो। ये बहुत आम बात है, लेकिन अब आप घर बैठे 2 मिनट में पता लगा सकते हैं कि आपका ITR Refund कहाँ अटका हुआ है।
ITR Refund आने में कितना टाइम लगता है?
सामान्य तौर पर जब आप ITR e-Verify कर देते हैं, तो 4-5 हफ्ते के अंदर आपका ITR Refund सीधे बैंक अकाउंट में आ जाता है। पहले की तुलना में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की प्रक्रिया अब काफी तेज़ और पारदर्शी हो गई है। TDS, Advance Tax या Self-Assessment Tax में आपने जो एक्स्ट्रा पैसा जमा किया था, वो पूरा का पूरा आपको वापस मिल जाता है। लेकिन अगर 45-50 दिन हो गए और ITR Refund अभी तक नहीं आया, तो तुरंत स्टेटस चेक करना शुरू कर दो।
सबसे आसान और पूरा डिटेल देने वाला तरीका – Income Tax e-Filing Portal
सबसे भरोसेमंद तरीका है इनकम टैक्स का आधिकारिक e-Filing Portal। यहाँ आपको सिर्फ़ स्टेटस ही नहीं, पूरी डिटेल मिलती है कि पैसा कहाँ रुका है।
ऐसे चेक करें:
- सबसे पहले https://www.incometax.gov.in पर जाएँ
- अपना PAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें
- डैशबोर्ड में e-File → Income Tax Returns → View Filed Returns पर क्लिक करें
- जिस Assessment Year का ITR Refund चाहिए, उसे चुनें और View Details पर क्लिक करें
- यहाँ आपको सब कुछ साफ-साफ दिखेगा – ITR Refund जारी हुआ या नहीं, कितने रुपये आने हैं, किस तारीख को बैंक को भेजा गया, और अगर भेज दिया है तो पेमेंट मोड क्या है।
बिना लॉगिन किए तुरंत चेक करने का तरीका – NSDL Website
अगर लॉगिन करने का मन नहीं है तो NSDL-TIN की वेबसाइट सबसे तेज़ तरीका है। यहाँ सिर्फ़ PAN और Assessment Year डालकर एक क्लिक में पता चल जाता है कि ITR Refund बैंक को भेजा गया या नहीं। लिंक है – https://tin.tin.nsdl.com/oltas/refund-status-pan.html
ITR Refund अटकने की 4 सबसे बड़ी वजहें
90% मामलों में पैसा इसलिए अटकता है क्योंकि करदाता से छोटी-छोटी गलती हो जाती है:
- बैंक अकाउंट Pre-validated नहीं है
- PAN-Aadhaar लिंक नहीं किया
- बैंक मर्जर के बाद नया IFSC कोड अपडेट नहीं किया
- PAN कार्ड और बैंक अकाउंट में नाम की स्पेलिंग में मामूली अंतर
ITR Refund फेल हो गया तो क्या करें?
अगर स्टेटस में “Refund Failed” दिख रहा है तो घबराओ मत। इनकम टैक्स पोर्टल पर ही Services → Refund Re-issue का ऑप्शन आता है। वहाँ सही बैंक डिटेल्स डालकर दोबारा रिफंड री-इश्यू करवा सकते हो। 10-15 दिन में पैसा आ जाता है।
अगर स्टेटस “Defective Return” दिख रहा है तो ITR में गलती है, उसे सुधारो। अगर “Refund Processed” दिख रहा है तो बस 4-7 दिन और इंतज़ार करो – पैसा ज़रूर आएगा।









