---Advertisement---

अब Namo Bharat Train में मना सकेंगे बर्थडे और कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, बुकिंग शुरू

---Advertisement---

Namo Bharat Train Booking : दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर की नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) अब सिर्फ सफर के लिए नहीं, आपकी खास यादों के लिए भी तैयार हो गई है! जी हां, अब आप पूरी नमो भारत ट्रेन का कोच या स्टेशन बुक करके बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, प्री-वेडिंग फोटोशूट या छोटा-मोटा समारोह मना सकते हैं। NCRTC ने यह शानदार सुविधा शुरू कर दी है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

नमो भारत ट्रेन में प्री-वेडिंग शूट और पार्टी? हां, बिल्कुल पॉसिबल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नई पॉलिसी लॉन्च की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति, इवेंट ऑर्गनाइजर, फोटोग्राफर या मीडिया कंपनी चलती हुई या खड़ी नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का कोच बुक कर सकता है। अगर आप सिर्फ फोटोशूट करना चाहते हैं तो दुहाई डिपो में एक खास मॉक-अप कोच भी रखा गया है, जिसे सिर्फ शूटिंग के लिए बुक किया जा सकता है।

कितना खर्च करना पड़ेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) को प्राइवेट इवेंट के लिए बुक करने की कीमत सिर्फ 5,000 रुपये प्रति घंटा है। इसके अलावा डेकोरेशन लगाने के लिए 30 मिनट और हटाने के लिए 30 मिनट अतिरिक्त फ्री मिलेंगे। अपनी पसंद की साधारण सजावट भी आप करवा सकते हैं। मतलब कुल मिलाकर बहुत किफायती रेट में आपको हाई-टेक और लग्जरी फील वाली नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) मिल जाएगी।

कब और कितने बजे तक बुकिंग मिलेगी?

NCRTC ने साफ कहा है कि नमो भारत ट्रेन बुकिंग (Namo Bharat Train Booking) सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक ही की जा सकेगी। सबसे खास बात – इससे आम यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि रेगुलर ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पूरा इवेंट NCRTC के स्टाफ और सिक्योरिटी की निगरानी में होगा, ताकि सुरक्षा का पूरा ध्यान रहे।

कौन-कौन से स्टेशन बुक कर सकते हैं?

फिलहाल यह सुविधा बड़े स्टेशनों जैसे आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ साउथ पर उपलब्ध है। अगर आप फिल्म शूटिंग, डॉक्यूमेंट्री, एड फिल्म या कोई दूसरा वीडियो प्रोजेक्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए भी नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) और स्टेशन कम समय के लिए बहुत ही किफायती दरों पर बुक किए जा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment