Honor 500 Pro : चीनी स्मार्टफोन कंपनी Honor ने धमाका कर दिया है! कंपनी ने अपना नया Honor 500 सीरीज़ लॉन्च कर दिया है, जिसमें Honor 500 और Honor 500 Pro दो धांसू फोन शामिल हैं।
दोनों ही फोनों में 8,000 mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई है और ये Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर चलते हैं। कलर ऑप्शन भी चार शानदार हैं। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं तो ये सीरीज़ आपका दिल जीत लेगी।
Honor 500 और Honor 500 Pro की कीमत कितनी है?
चीन में लॉन्च हुई Honor 500 सीरीज़ की कीमत जानकर भारतीय यूज़र्स खुश हो जाएंगे।
- Honor 500 (12GB + 256GB) – CNY 2,699 (लगभग ₹34,000)
- Honor 500 (12GB + 512GB) – CNY 2,999 (लगभग ₹37,000)
- Honor 500 (16GB + 512GB) – CNY 3,299 (लगभग ₹41,400)
वहीं Honor 500 Pro की कीमत थोड़ी ज्यादा है:
- Honor 500 Pro (12GB + 256GB) – CNY 3,599 (लगभग ₹45,200)
- Honor 500 Pro (12GB + 512GB) – CNY 3,899 (लगभग ₹48,700)
- Honor 500 Pro (16GB + 512GB) – CNY 4,199 (लगभग ₹52,700)
- Honor 500 Pro (16GB + 1TB) – CNY 4,799 (लगभग ₹60,300)
भारत में कब आएगा Honor 500 सीरीज़? अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन फैंस को जल्द ही उम्मीद है।
Honor 500 Pro के धांसू फीचर्स
Honor 500 Pro में 6.55 इंच का Full HD+ (1,264 × 2,736 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz से ज्यादा रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। कैमरा सेटअप तो कमाल का है – पीछे ट्रिपल कैमरा में 200 मेगापिक्सल वाइड एंगल, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
पावर के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। सबसे बड़ी बात – 8,000 mAh की गजब की बैटरी जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Honor 500 Pro सच में प्रीमियम फोन है।
Honor 500 भी किसी से कम नहीं
Honor 500 में भी वैसा ही शानदार डिस्प्ले और MagicOS 10 सॉफ्टवेयर मिलता है। प्रोसेसर की बात करें,to इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा और 12 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है, साथ ही 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा। बैटरी वही 8,000 mAh की है जो 80W वायर्ड और 27W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का वजन सिर्फ 198 ग्राम और मोटाई 7.75 mm है – मतलब एकदम स्लिम और लाइट।
अगर आप हैवी यूज़र हैं और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं तो Honor 500 और Honor 500 Pro आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। भारत में लॉन्च होने का इंतज़ार कीजिए, क्योंकि ये सीरीज़ मार्केट में तहलका मचाने वाली है।









