---Advertisement---

Gold Price Today: फिर 1.26 लाख की तरफ दौड़ा, चांदी 1.58 लाख पार

---Advertisement---

Gold Price Today 26 November 2025: देश से लेकर विदेश तक गोल्ड और सिल्वर की कीमतें रॉकेट की तरह भाग रही हैं। भारत के फ्यूचर्स मार्केट MCX (Multi Commodity Exchange) पर तो पिछले दो दिन में ही सोने की कीमत में 2100 रुपये से ज्यादा का जोरदार इजाफा हो चुका है।

आज सुबह 9:35 बजे तक सोना 650 रुपये चढ़कर 1,25,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। दिन में तो यह 697 रुपये की छलांग लगाकर 1,25,922 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यानी गोल्ड प्राइस (Gold Price) फिर से रिकॉर्ड की ओर दौड़ लगा रहा है।

चांदी भी किसी से पीछे नहीं है। MCX पर सिल्वर की कीमत सुबह 1,555 रुपये की तेजी के साथ 1,57,876 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। दिन के हाई में तो यह 1,800 रुपये चढ़कर 1,58,121 रुपये किलो तक जा पहुंची। मतलब सिल्वर प्राइस (Silver Price) भी 1.58 लाख के पार चली गई है। दोनों धातुएं अपने ऑल-टाइम हाई से अभी थोड़ा नीचे हैं, लेकिन जिस रफ्तार से बढ़ रही हैं, लग रहा है बहुत जल्द नया रिकॉर्ड बनने वाला है।

न्यूयॉर्क के COMEX में भी धूम

अमेरिका के COMEX मार्केट में भी गोल्ड प्राइस (Gold Price) ने कमाल कर दिया है। COMEX गोल्ड फ्यूचर्स 22.50 डॉलर चढ़कर 4,199.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं स्पॉट गोल्ड 31.70 डॉलर की छलांग लगाकर 4,162.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सिल्वर की बात करें तो COMEX सिल्वर फ्यूचर्स 1.42% चढ़कर 52.36 डॉलर और स्पॉट सिल्वर 0.99% उछलकर 51.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। यानी पूरी दुनिया में गोल्ड और सिल्वर प्राइस (Gold and Silver Price) में तेजी का माहौल है।

आखिर इतनी तेजी क्यों आ रही?

असल में अमेरिका से आए ताजा आर्थिक आंकड़ों ने बाजार को हिला दिया है। अमेरिकी डॉलर कमजोर पड़ गया है और दिसंबर में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने की उम्मीद बहुत मजबूत हो गई है। डॉलर इंडेक्स एक हफ्ते के निचले स्तर 99.60 तक लुढ़क गया। जब डॉलर कमजोर होता है तो विदेशी निवेशकों के लिए गोल्ड प्राइस (Gold Price) और सिल्वर प्राइस (Silver Price) सस्ता लगने लगता है, जिससे खरीदारी बढ़ जाती है।

सितंबर के अमेरिकी रिटेल सेल्स डेटा और PPI डेटा ने भी यही संकेत दिया कि महंगाई काबू में है, इसलिए फेड रेट कट कर सकता है। इन सबके बीच रूस-यूक्रेन जंग में शांति की थोड़ी-सी उम्मीद भी बनी है, जिससे सुरक्षित निवेश की जरूरत थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन अभी फेड रेट कट का असर ज्यादा जोरदार है। इसी वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमतें आसमान छू रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment