Oppo Find X9 Ultra : चीनी स्मार्टफोन बाजार में ओप्पो ने कमर कस ली है। कंपनी एक साथ कई तगड़े फ्लैगशिप फोन तैयार कर रही है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा है नए फोल्डेबल फोन Oppo Find N6 और कैमरा किंग Oppo Find X9 Ultra की। लीक हुई ताजा जानकारी के मुताबिक ये दोनों फोन 2026 की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनमें ऐसा क्या खास होने वाला है जो इन्हें सबसे अलग बनाएगा।
Oppo Find N6 – छोटा पैकेट, बड़ा धमाका
ओप्पो का नया फोल्डेबल फोन Oppo Find N6 इस बार कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आएगा। मशहूर लीकस्टर Digital Chat Station के अनुसार Oppo Find N6 काफी पतला और हल्का होगा। पिछले साल वाला Oppo Find N5 में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite का पूरा 8-कोर वर्जन नहीं डाला था, बल्कि 7-कोर वाला कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया था।
अब सवाल ये है कि क्या Oppo Find N6 में फुल 8-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर आएगा या फिर से 7-कोर वाला वर्जन? अभी तक इसकी पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि इस बार ओप्पो फुल पावर वाला चिपसेट देगा।
Oppo Find X9 Ultra – कैमरे का बादशाह बनने आ रहा है
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो Oppo Find X9 Ultra आपके होश उड़ा देगा। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ जबरदस्त कैमरा सेटअप आने वाला है। लीक के अनुसार Oppo Find X9 Ultra में दो-दो 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे होंगे, साथ में अल्ट्रा-वाइड लेंस भी।
सबसे बड़ी बात – इसमें 200 मेगापिक्सल का खतरनाक IMX09E मेन कैमरा और IMX09A पेरिस्कोप लेंस होगा जो करीब 3x ऑप्टिकल जूम और लंबी दूरी पर भी शानदार जूम देगा। मतलब दिन हो या रात, फोटो हमेशा जबरदस्त।
Oppo Find X9s – छोटा फोन, तगड़ी बैटरी
ओप्पो इसी सीरीज में एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप भी ला रहा है – Oppo Find X9s। इसमें MediaTek Dimensity 9500 Plus चिपसेट होगा जो असल में मौजूदा Dimensity 9500 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन है। सबसे हैरान करने वाली बात – इसमें करीब 7000mAh की विशाल बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
यानी छोटा फोन, लेकिन दो दिन तक आराम से चलने वाली बैटरी! इस फोन की डेवलपमेंट बहुत तेजी से हो रही है, इसलिए हो सकता है कि Oppo Find X9s सबसे पहले लॉन्च हो जाए।
तीनों फोन – Oppo Find N6, Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s – अलग-अलग लॉन्च इवेंट में 2026 की पहली तिमाही में चीन में आएंगे। भारत में कब तक आएंगे, ये अभी साफ नहीं है, लेकिन जिस तरह की स्पेक्स आ रही हैं, फैंस का इंतजार बेकार नहीं जाएगा।









