---Advertisement---

Ladli Behna Yojana : ई-KYC नहीं किया तो पैसा बंद! अभी चेक करें लिस्ट से नाम गायब है या नहीं

---Advertisement---

Ladli Behna Yojana : महाराष्ट्र की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) महिलाओं को हर महीने सीधे बैंक खाते में पैसे देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का सबसे बड़ा वादा है।

लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है – अगर आपने अभी तक ई-KYC पूरा नहीं किया है, तो आपका नाम अस्थायी रूप से लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट से हटा दिया जाएगा! जी हाँ, अगली किस्त का पैसा नहीं आएगा। लाखों बहनें इस गलती की वजह से परेशान हो रही हैं।

ई-KYC क्यों इतना जरूरी है?

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने ई-KYC अनिवार्य कर दिया है। ई-KYC से यह पक्का होता है कि पैसा सिर्फ असली लाभार्थी के खाते में जाए। अगर आधार और बैंक अकाउंट लिंक नहीं है या बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन नहीं हुआ, तो सिस्टम अपने आप आपको “पेंडिंग” दिखा देगा। छोटी-सी गलती – जैसे आधार नंबर में एक अंक गलत या बैंक अकाउंट निष्क्रिय – भी आपकी लाड़ली बहना योजना की किस्त रोक सकती है।

अपना नाम लिस्ट से हटा या नहीं, अभी कैसे चेक करें?

बहुत आसान है! आप घर बैठे या नजदीकी CSC सेंटर, सेतु केंद्र जाकर चेक कर सकती हैं:

  • लाड़ली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें
  • अपना आधार नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालें
  • अगर स्टेटस में “Pending KYC”, “Incomplete Verification” या “Temporarily Removed” लिखा दिखे, तो समझ जाइए आपकी ई-KYC अभी बाकी है। देर मत कीजिए, नहीं तो लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अगली किस्त हाथ से निकल जाएगी।

ई-KYC सिर्फ 10 मिनट में कैसे पूरा करें?

घबराने की कोई बात नहीं! ई-KYC करवाना बिल्कुल आसान है:

  • अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लेकर नजदीकी CSC या बैंक जाएं
  • वहाँ बायोमेट्रिक (उंगली या आँख का स्कैन) करवाएं
  • आधार और बैंक अकाउंट लिंक हो जाएगा

बस। ज्यादातर मामलों में 10-15 मिनट में काम हो जाता है। सर्वर डाउन हो तो अगले दिन चले जाना। एक बार ई-KYC हो गया तो लाड़ली बहना योजना (Ladki Bahin Yojana) का पैसा बिना रुके हर महीने आता रहेगा।

आगे भी पैसा आता रहे, ये 3 बातें हमेशा याद रखें

  • बैंक अकाउंट हमेशा एक्टिव और KYC कंप्लीट रखें
  • आधार में मोबाइल नंबर लिंक और अपडेट रखें
  • हर 15-20 दिन में लाड़ली बहना योजना (Ladki Bahin Yojana) की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करती रहें

अगर कोई SMS या नोटिस आए तो तुरंत एक्शन लें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment