Honda Activa : अगर भारत में स्कूटर की बात हो तो सबसे पहला नाम जो जुबान पर आता है वो है Honda Activa। सालों से ये परिवारों का सबसे भरोसेमंद और पहला पसंदीदा स्कूटर बना हुआ है।
अक्टूबर 2025 में भी Honda Activa ने एक बार फिर बाजार में अपना दबदबा साबित कर दिया। पूरे देश में Honda Activa की 3 लाख 26 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं और ये फिर से देश का नंबर-1 बेस्ट सेलिंग स्कूटर बन गया।
सबसे मजेदार बात ये है कि टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में तीन स्कूटर शामिल हुए – Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access – और इनमें से Honda Activa और TVS Jupiter को सालाना ग्रोथ भी मिली। आखिर Honda Activa को लगातार नंबर-1 बनाए रखने का राज क्या है? चलिए समझते हैं।
बिक्री में फिर छाया Honda Activa
अक्टूबर की सेल्स रिपोर्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि Honda Activa की पॉपुलैरिटी अभी भी पीक पर है। TVS Jupiter और Suzuki Access भी टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री Honda Activa की ही हुई। इन तीनों स्कूटर्स ने मिलकर टोटल टू-व्हीलर मार्केट का करीब 35% शेयर अपने नाम कर लिया।
सबसे हैरान करने वाली बात – इस बार टॉप-10 लिस्ट में एक भी इलेक्ट्रिक स्कूटर जगह नहीं बना पाया। मतलब पेट्रोल स्कूटर, खासकर Honda Activa अभी भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
नई Honda Activa H-Smart में कमाल की स्मार्ट फीचर्स
कंपनी ने नई Honda Activa H-Smart में स्मार्ट की टेक्नोलॉजी डाली है जो इसे और भी कन्वीनिएंट और सेफ बनाती है। जैसे ही आप Honda Activa से 2 मीटर दूर चले जाएंगे, स्कूटर अपने आप लॉक हो जाएगा। पास आते ही ऑटोमैटिक अनलॉक! अब जेब में चाबी ढूंढने की टेंशन खत्म। फ्यूल लिड भी बिना चाबी के स्मार्ट की से ही खुल जाता है।
पार्किंग में स्कूटर कहीं खो जाए तो स्मार्ट फाइंड फीचर से तुरंत पता चल जाता है। एंटी-थेफ्ट सिस्टम भी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और मजबूत है। सच में Honda Activa H-Smart ने सुविधा का लेवल ही बदल दिया है।
कम्फर्ट और लुक में कोई समझौता नहीं
नई जनरेशन Honda Activa H-Smart में वही कम्फर्ट वाला सस्पेंशन सेटअप दिया गया है जो शहर की सड़कों पर परफेक्ट लगता है। आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे सिंगल स्प्रिंग है। ड्यूल ड्रम ब्रेक और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स इसे मॉडर्न लुक के साथ-साथ मजबूत परफॉर्मेंस भी देते हैं। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए ताकि Honda Activa का वो क्लासिक और पहचान वाला लुक बरकरार रहे, जो हर कोई पसंद करता है।
इंजन और माइलेज – पुराना वाला जादू बरकरार
इंजन के मामले में Honda Activa H-Smart में कोई नया प्रयोग नहीं किया गया है। वही भरोसेमंद 109.51cc सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड, BS6 इंजन लगा है जो रिफाइंड परफॉर्मेंस, कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज के लिए मशहूर है। GEAR UPDATE के टेस्ट में नई Honda Activa ने आधा लीटर पेट्रोल में 26 किलोमीटर का फिगर दिया, यानी एक लीटर में करीब 52 किमी का माइलेज! शहर में रोजाना आने-जाने वालों के लिए ये माइलेज किसी टॉनिक से कम नहीं है।









