Instant Personal Loan : ज़िंदगी में कभी भी बड़ा खर्चा सामने आ जाए, कोई बताकर नहीं आता। बच्चों की हाई-फाई पढ़ाई, घर बनाने-बनवाने का खर्चा, अचानक कोई बीमारी या फिर घर में शादी का खुशी का मौका – पैसा कब जरूरत पड़ जाए, कोई गारंटी नहीं। अगर पहले से बचत या इमरजेंसी फंड नहीं है तो सीधा बैंक की तरफ भागते हैं। पर्सनल लोन के लिए लाइन लग जाती है।
लेकिन भाई साहब, बैंक का रास्ता इतना आसान कहाँ! नियम-कानून सख्त, कागजों की लंबी लिस्ट, ऊपर से क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) थोड़ा सा भी कम हुआ नहीं कि लोन रिजेक्ट! जब पैसा तुरंत चाहिए और वक्त हाथ से निकला जा रहा हो, तो दिल बैठने लगता है।
यहीं आते हैं NBFC – आपकी इमरजेंसी का सुपरहीरो?
अब बात आती है गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी NBFC की। जो लोग बैंक से ठोकर खा चुके हैं, उनके लिए NBFC किसी जादू की छड़ी से कम नहीं। ये कंपनियाँ तुरंत पर्सनल लोन देती हैं, वो भी बिना ज्यादा झंझट के। लेकिन सावधान! हर चमकती चीज सोना नहीं होती। NBFC से लोन लेना जितना आसान लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है अगर आप आँख बंद करके कूद गए।
NBFC इतनी जल्दी लोन क्यों दे देता है?
NBFC की सबसे बड़ी ताकत ही यही है कि इनका पूरा सिस्टम बैंकों से कहीं ज्यादा फुर्तीला है।
कागजों का बोझ कम
- लोन प्रोसेसिंग टाइम (Loan Processing Time) बहुत कम
- सिर्फ KYC साफ हुआ नहीं कि पैसा खाते में
क्रेडिट स्कोर (Credit Score) थोड़ा कम है? सैलरी स्लिप हर महीने फिक्स नहीं आती? कोई बात नहीं! NBFC वाले तैयार हैं। यही वजह है कि आजकल लाखों लोग पर्सनल लोन के लिए NBFC की तरफ भाग रहे हैं।
असली खेल तो ब्याज दर का है
अब आते हैं असली ट्विस्ट पर। NBFC आपको फटाफट पर्सनल लोन देगा, ये पक्का। लेकिन बदले में जो ब्याज वसूलेगा, वो सुनकर होश उड़ जाएंगे। ज्यादातर NBFC की ब्याज दरें (Interest Rates) बैंकों से काफी ज्यादा होती हैं। चलिए कुछ बड़े नाम देख लेते हैं:
- टाटा कैपिटल (Tata Capital): ₹40,000 से ₹35 लाख तक का पर्सनल लोन, ब्याज दर 11.50% से शुरू (क्रेडिट स्कोर के हिसाब से बढ़ भी सकती है), प्रोसेसिंग फीस तक़रीबन 3.5% तक।
- बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance): शुरूआत 10% से, लेकिन फाइनल रेट आपकी इनकम और क्रेडिट स्कोर (Credit Score) देखकर तय होती है।
- श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance): पर्सनल लोन 11% से शुरू, फिर आपकी प्रोफाइल के हिसाब से ऊपर-नीचे यानी आसानी के नाम पर आपको महंगा लोन थमा दिया जाता है।
लोन लेने से पहले ये एक बात हमेशा याद रखें
वित्तीय विशेषज्ञ साफ-साफ बोलते हैं – अगर बैंक से लोन नहीं मिल रहा या सचमें बहुत जल्दी है तो NBFC बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन जल्दबाजी में फैसला मत कर बैठना। सिर्फ ब्याज दर (Interest Rate) ही नहीं, पूरी लागत देखो:
प्रोसेसिंग फीस कितनी है?
- EMI मिस हुई तो लेट पेमेंट चार्ज कितना कटेगा?
- कुल कितना अतिरिक्त पैसा देना पड़ेगा?
पर्सनल लोन लेना मजबूरी हो सकती है, लेकिन समझदारी से लिया गया लोन ही आपकी जेब और नींद दोनों बचाएगा। NBFC से लोन लेना गलत नहीं, बस आँखें खुली रखकर लो।









