MG Astor : अगर आप इस नवंबर में नई कॉम्पैक्ट SUV लेने का प्लान बना रहे हैं और ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो फीचर्स, कम्फर्ट और कीमत का परफेक्ट बैलेंस दे, तो MG Astor आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। सेगमेंट में भले ही MG Astor को थोड़ा अंडररेटेड माना जाता है, लेकिन इसका बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और धांसू फीचर लिस्ट इसे स्ट्रॉन्ग कंटेंडर बनाती है।
नवंबर 2025 में MG Motor ने MG Astor पर 35,000 रुपये तक का फायदा दे रही है, जो इसे और भी आकर्षक बना रहा है। आइए जानते हैं पूरा ऑफर क्या है और MG Astor आपको क्या-क्या देती है।
MG Astor की एक्स-शोरूम कीमत
MG Astor के मैनुअल वेरिएंट की शुरुआती कीमत सिर्फ 9.65 लाख रुपये है, जो टॉप मैनुअल वेरिएंट तक 13.23 लाख रुपये तक जाती है। वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट 13.42 लाख से शुरू होकर 15.16 लाख रुपये तक जाते हैं। इस प्राइस रेंज में MG Astor उन खरीदारों के लिए परफेक्ट है जो फीचर्स और प्रीमियम फील चाहते हैं, लेकिन बजट भी ध्यान में रखना चाहते हैं।
नवंबर 2025 में MG Astor पर मिल रहा शानदार ऑफर
इस महीने MG Astor पर कुल 35,000 रुपये तक की बचत का मौका है। इस बार कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस नहीं है, लेकिन जो ऑफर मिल रहे हैं वो भी कम नहीं!
- लॉयल्टी बोनस – 20,000 रुपये
- कॉर्पोरेट बेनिफिट – 15,000 रुपये
दोनों को जोड़कर कुल 35,000 रुपये तक की बचत! ध्यान रखें कि शहर के हिसाब से थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है, इसलिए नजदीकी डीलरशिप से जरूर कन्फर्म कर लें।
फीचर्स में कोई कंप्रोमाइज नहीं – MG Astor क्यों है खास?
अपने सेगमेंट में MG Astor हमेशा से फीचर्स के मामले में आगे रही है। इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ से लेकर AI बेस्ड फीचर्स तक सब कुछ मिलता है।
- पैनोरमिक सनरूफ
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- वायरलेस चार्जर
- फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- AI रोबोट (इन-कार असिस्टेंट)
- ऑटो हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स
- बड़ा प्रीमियम टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स
इन सबकी वजह से MG Astor उन लोगों के लिए बेस्ट है जो टेक-लोडेड और मॉडर्न ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
MG Astor में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 108 bhp पावर और 144 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आता है। NA इंजन होने की वजह से ड्राइविंग बहुत स्मूद और रिफाइंड लगती है। शहर में रोजाना चलाने के लिए MG Astor बहुत आसान और कम्फर्टेबल है, और CVT वेरिएंट तो ट्रैफिक में और भी मजेदार बनाता है।









