Google Pixel 9 Pro Fold : Flipkart की Black Friday Sale 2025 में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है Google Pixel 9 Pro Fold. पिछले साल लॉन्च हुआ यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन अब भारी छूट के साथ मिल रहा है।
अगर आप लंबे समय से Google Pixel 9 Pro Fold खरीदना चाह रहे थे, तो यह ऑफर आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है।
Flipkart Sale में Google Pixel 9 Pro Fold की नई कीमत
इस फोल्डेबल फोन की MRP ₹172,999 है। लेकिन Black Friday Sale में 31% डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस सिर्फ ₹119,999 हो जाता है। यहां बात हो रही है 16GB RAM और 256GB (Obsidian) वेरिएंट की।
धमाकेदार बैंक ऑफर
Flipkart SBI और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।
साथ ही अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर देते हैं, तो कंपनी ₹68,050 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। फायदे की बात यह है कि आप इसे ₹9,875 के No-Cost EMI ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं।
Google Pixel 9 Pro Fold Display
Google Pixel 9 Pro Fold में अंदर की तरफ 8 इंच का LTPO OLED Super Display मिलता है, जिसका रेजॉल्यूशन 2,076×2,152 पिक्सल है। बाहरी स्क्रीन 6.3 इंच OLED Display (1,080×2,424 पिक्सल) के साथ आती है।
दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 2700 nits तक पहुंचती है।
Performance & Software
फोल्डेबल डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करता है Gorilla Glass Victus 2. परफॉर्मेंस के लिए इसमें मौजूद है Google का दमदार Tensor G4 chipset, जिसकी वजह से Google Pixel 9 Pro Fold स्मूद और तेज चलता है। फोन Android 14 पर रन करता है।
Camera & Video Setup
कैमरा डिपार्टमेंट में भी यह फोन दमदार है। बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है—
- 48MP मेन कैमरा
- 10.5MP सेकेंडरी सेंसर
- 10.8MP तीसरा कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery Life
पावर के लिए 4650mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W Fast Charging सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी में Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे सभी स्टैंडर्ड ऑप्शन मौजूद हैं।
कुल मिलाकर, Black Friday Sale में Google Pixel 9 Pro Fold एक शानदार डील साबित हो सकता है।









