OnePlus Ace 6T : इस महीने की सबसे ज्यादा चर्चित लॉन्चिंग बन चुका है OnePlus Ace 6T! जी हां, OnePlus का ये नया waterproof फोन आने से पहले ही लोगों के दिलों पर राज करने लगा है।
खास बात ये है कि OnePlus Ace 6T में 8000mAh की धांसू बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है – जो किसी भी आने वाले Android फ्लैगशिप में अभी तक नहीं देखी गई। शुरुआती टीज़रों से ही साफ है कि ये फोन परफॉर्मेंस और लंबे बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए परफेक्ट पैकेज होने वाला है।
परफॉर्मेंस में कोई कसर नहीं छोड़ेगा OnePlus Ace 6T
वनप्लस के चाइना प्रेसिडेंट ली जी लुईस ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि OnePlus Ace 6T दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगेगा।
इस चिपसेट की वजह से भारी-भरकम मल्टीटास्किंग, ऐप्स और हाई-एंड गेमिंग भी बटर की तरह स्मूथ चलेगी। गर्मी से बचाने के लिए कंपनी ने नया Glacier Cooling System दिया है जिसमें बड़ी हीट डिसिपेशन स्ट्रक्चर लगाई गई है। मतलब घंटों गेम खेलो, फोन गरम ही नहीं होगा!
बैटरी और चार्जिंग का जलवा
OnePlus Ace 6T की असली USP है इसकी 8000mAh की विशाल बैटरी। साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी मिल रही है, यानी कुछ ही मिनटों में फोन फुल चार्ज! गेमिंग या हैवी यूज़ के दौरान बैटरी हेल्थ ज्यादा दिन तक बनी रहे, इसके लिए कंपनी बायपास चार्जिंग सिस्टम भी दे रही है। दिनभर तो क्या, दो दिन भी आराम से निकाल देगा ये फोन।
डिस्प्ले और डिज़ाइन में प्रीमियम फील
OnePlus Ace 6T में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली शानदार डिस्प्ले आने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का मज़ा दोगुना हो जाएगा। वॉटरप्रूफिंग के मामले में भी कोई कंजूसी नहीं – IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल रही है, यानी पानी-धूल से पूरा बचाव। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा रहा है।
डिज़ाइन की बात करें तो माइक्रो-आर्क मेटल फ्रेम और ग्लास फाइबर बैक पैनल के साथ वजन भी एकदम बैलेंस रहेगा। ये फोन तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन – Black, Green और Violet में आने वाला है।









