---Advertisement---

लाखों कर्मचारियों की EPF Passbook में सैलरी गायब – असली वजह जानकर चौंक जाएंगे

---Advertisement---

EPF Passbook : अगर आप भी अपनी EPF Passbook खोलकर परेशान हैं कि सितंबर और अक्टूबर 2025 का कॉन्ट्रिब्यूशन क्यों नहीं दिख रहा, तो बिल्कुल टेंशन न लें! कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने साफ कर दिया है कि आपका पैसा कहीं गया नहीं है।

अभी नया अपडेटेड ECR Ledger Posting सिस्टम लागू हो रहा है, जिसकी वजह से कुछ दिनों तक EPF Passbook में ये एंट्रीज़ नहीं दिख रही हैं। EPFO ने ट्वीट करके बताया कि ये काम जल्द पूरा हो जाएगा और सभी EPF Passbook अपडेट हो जाएंगी। जो असुविधा हुई, उसके लिए EPFO ने माफी भी मांगी है।

EPFO का ऑफिशियल मैसेज क्या था?

EPFO ने सोशल मीडिया पर लिखा – “सितंबर-अक्टूबर 2025 के वेतन महीनों की पासबुक अपडेट revamped ECR Ledger Posting के कारण प्रोसेस में है। कुछ दिनों के लिए एंट्री न दिखना संभव है। हुई असुविधा के लिए खेद है।” यानी सबकुछ ठीक है, बस थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।

EPF ब्याज दर अभी भी 8.25%

अच्छी खबर ये है कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF Interest Rate अभी भी 8.25% ही है और सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। जैसे ही नया ECR Ledger Posting सिस्टम पूरा होगा, आपका ब्याज भी सही-सही दिखने लगेगा।

नई सुविधा – EPF Passbook Lite लॉन्च

EPFO ने अपने मेंबर पोर्टल पर EPF Passbook Lite नाम की शानदार सुविधा शुरू की है। अब आपको अलग से पासबुक पोर्टल पर जाने की ज़रूरत नहीं। सीधे UAN Member e-Sewa पोर्टल पर लॉगिन करते ही आप अपना कॉन्ट्रिब्यूशन, बैलेंस और निकासी का आसान व्यू देख सकते हैं।

EPFO पोर्टल पर EPF Passbook कैसे चेक करें?

बहुत आसान है

  • सबसे पहले UAN Member e-Sewa पोर्टल पर जाएं।
  • अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • मोबाइल पर आए OTP को डालें।
  • लॉगिन होने के बाद EPF Passbook Lite पर क्लिक करें और पासबुक डाउनलोड कर लें।

UMANG ऐप से EPF Passbook कैसे देखें?

  • UMANG ऐप ओपन करें।
  • EPFO सर्च करें।
  • View Passbook ऑप्शन चुनें।
  • अपना UAN डालें और OTP वेरिफाई करें।
  • अपनी Member ID चुनकर e-Passbook तुरंत डाउनलोड करें।

ऑनलाइन PF क्लेम करने से पहले ये चीजें चेक कर लें

  • आपका UAN एक्टिव होना चाहिए
  • UAN से लिंक मोबाइल नंबर काम कर रहा हो
  • आधार EPFO डेटाबेस में लिंक और eKYC पूरा हो
  • बैंक अकाउंट और IFSC कोड अपडेट हो
  • अगर नौकरी 5 साल से कम है तो PF Final Settlement के लिए PAN भी लिंक होना ज़रूरी है

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment