Mahindra XEV 9S : महिंद्रा ने भारत में अपनी नई तीन-रो इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S को 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है।
यह मॉडल कंपनी को three-row electric SUV सेगमेंट में पहली बार लेकर आता है। इसे असल में XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्ज़न कहा जा रहा है, लेकिन XEV 9S में कई एडवांस फीचर्स और डिज़ाइन अपडेट मिलते हैं।
टेस्ट ड्राइव 5 दिसंबर से शुरू होंगी, जबकि बुकिंग 14 जनवरी से खुलेंगी। डिलिवरी 23 जनवरी 2026 से शुरू होगी।
बैटरी पैक और पावर: तीन ऑप्शन, दमदार परफॉर्मेंस
Mahindra XEV 9S को तीन बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है— 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh।
- 59 kWh वर्ज़न: 228 bhp
- 70 kWh वर्ज़न: 241 bhp
- 79 kWh वर्ज़न (टॉप मॉडल): 282 bhp
तीनों वैरिएंट में 380 Nm torque मिलता है और कंपनी का दावा है कि टॉप मॉडल सिर्फ 7 सेकंड में 0-100 kmph पकड़ लेता है—जो कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर देता है।
यहाँ भी ब्रांड ने साफ तौर पर बताया कि Mahindra XEV 9S का टॉप मॉडल 80 लाख वाली luxury electric SUV से मुकाबला करेगा।
डिज़ाइन और इंटीरियर: फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक लुक
Mahindra XEV 9S में कंपनी की नई EV डिज़ाइन लैंग्वेज मिलती है, जिसमें शामिल हैं—
- शट-ऑफ ग्रिल
- L-आकार की LED DRLs
- वर्टिकली स्टैक्ड प्रोजेक्टर हेडलैंप
- फुल-विड्थ LED लाइट बार
- फ्लश-फिटेड डोर हैंडल्स
- एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड व्हील्स
- रूफ रेल्स
अंदर मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स
इंटीरियर को बेहद मॉडर्न बनाया गया है
- तीन-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड
- सेकंड-रो पैसेंजर्स के लिए एक्स्ट्रा स्क्रीन
- पैनोरमिक सनरूफ
- Harman Kardon ऑडियो सिस्टम
- पावर्ड टेलगेट
- एम्बिएंट लाइटिंग
- रिक्लाइनिंग सेकंड-रो सीट्स
सुरक्षा फीचर्स: Level 2+ ADAS का सपोर्ट
Mahindra XEV 9S में मिलते हैं—
- 7 एयरबैग (जिसमें नी एयरबैग भी शामिल)
- Level 2+ ADAS
- ब्रेक-बाय-वायर
- ब्लाइंड व्यू मॉनिटर
- इंटेलिजेंट इमरजेंसी ब्रेकिंग
हायर वैरिएंट्स में कंपनी का Secure360 Pro सिस्टम भी मिलता है, जिससे कार की लाइव सर्विलांस फुटेज ऐप के जरिए देखी जा सकती है।
कीमतें और टॉप मॉडल की खासियतें
Mahindra XEV 9S की कीमतें 19.95 लाख से 29.45 लाख रुपये तक जाती हैं।
टॉप-एंड मॉडल (Pack Three Above) की खासियतें—
- 79 kWh बैटरी
- 282 bhp
- 7-सीटर लेआउट
- 394-लीटर बूट स्पेस
- 150-लीटर फ्रंक
- 10.9-मीटर टर्निंग सर्कल
- 200 kmph की टॉप स्पीड
महिंद्रा ने इसे AR HUD, एडवांस्ड ADAS (मल्टी-राडार सेटअप), डायनामिक एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सेकेंड रो और इन-कैबिन कैमरा से लैस किया है।
इस तरह Mahindra XEV 9S भारत की three-row electric SUV कैटेगरी में एक दमदार और वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक SUV बनकर सामने आई है।









