---Advertisement---

SIP Calculator : SIP से 60 साल तक 10 करोड़ कैसे बनाएँ, जानें सटीक तरीका

---Advertisement---

SIP Calculator : जब भी पैसे बचाने और बढ़ाने की बात आती है, तो हर आम इंसान यही चाहता है कि उसका पैसा ऐसी जगह लगे जहाँ फायदा ज्यादा हो और नुकसान होने पर भी वह मैनेज हो जाए।

बाजार में कई ऑप्शन हैं, लेकिन ज्यादातर लोग SIP (Systematic Investment Plan) और पोस्ट ऑफिस स्कीम्स को सबसे सुरक्षित और फायदेमंद मानते हैं क्योंकि यहाँ शेयर मार्केट जितना रिस्क नहीं होता। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए आप 25, 30, 35 या 40 साल की उम्र से भी शुरू करके 60 साल की उम्र तक पूरे 10 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं।

जितनी जल्दी शुरू करोगे, उतना कम लगाना पड़ेगा

अगर आप बड़ा रिटायरमेंट फंड चाहते हो तो सबसे जरूरी है – जल्दी SIP (Systematic Investment Plan) शुरू कर दो। क्योंकि इसी में चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) का जादू सबसे ज्यादा चलता है। एक्सपर्ट्स बार-बार कहते हैं – निवेश में दो चीजें सबसे जरूरी हैं: पहला शुरू करना, दूसरा अपने पैसे को बढ़ने के लिए भरपूर टाइम देना।

छोटी-छोटी मंथली SIP (Systematic Investment Plan) भी अगर लंबे समय तक चलती रहे तो करोड़ों में बदल जाती है।
FundsIndia Wealth Conversations की 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप SIP (Systematic Investment Plan) से हर महीने निवेश करते हो और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता रहे, तो रिटायरमेंट तक 10 करोड़ रुपये का फंड बनाना बिल्कुल मुमकिन है।

जल्दी शुरू करने का कमाल

  • रिपोर्ट साफ दिखाती है कि जितनी जल्दी आप SIP (Systematic Investment Plan) शुरू करोगे, उतना ही कम पैसा हर महीने लगाना पड़ेगा।
  • 25 साल की उम्र में शुरू किया तो सिर्फ 15,396 रुपये मंथली SIP (Systematic Investment Plan) काफी है।
  • लेकिन अगर 40 साल की उम्र में शुरू करोगे तो उसी 10 करोड़ के लिए हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा डालने पड़ेंगे।
  • मतलब सिर्फ 15 साल की देरी आपकी मंथली SIP (Systematic Investment Plan) राशि को 6-7 गुना तक बढ़ा देती है। समय ही पैसा बनाने का सबसे बड़ा साथी है।

एकमुश्त निवेश में भी यही फंडा

ये बात एकमुश्त निवेश पर भी लागू होती है। मान लो आपने 20 साल की उम्र में 1 लाख रुपये लगा दिए, तो 60 साल की उम्र तक वो 93 लाख रुपये तक बन सकता है। लेकिन वही 1 लाख रुपये अगर 40 साल की उम्र में लगाओगे तो सिर्फ 9 लाख रुपये तक ही पहुँचेगा। यानी जितनी जल्दी रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू करोगे, उतना ही तगड़ा फायदा।

SIP कैलकुलेटर – असली नंबर आपके सामने

(12% औसत रिटर्न मानते हुए)

  • 25 साल की उम्र से → मासिक SIP सिर्फ 15,396 रुपये → 35 साल बाद → 10 करोड़ रुपये
  • 30 साल की उम्र से → मासिक SIP 28,329 रुपये → 30 साल बाद → 10 करोड़ रुपये
  • 35 साल की उम्र से → मासिक SIP 52,697 रुपये → 25 साल बाद → 10 करोड़ रुपये
  • 40 साल की उम्र से → मासिक SIP 1,00,085 रुपये → 20 साल बाद → 10 करोड़ रुपये

आखिरी मौका – अभी शुरू कर दो

25 साल में शुरू करने वाले को सिर्फ 15 हजार महीना काफी है, वहीं 40 साल वालों को पूरा 1 लाख रुपये हर महीने डालना पड़ेगा। जो जितनी जल्दी SIP (Systematic Investment Plan) शुरू करेगा, उसे उतना ही आसान और सस्ता रास्ता मिलेगा। तो देर किस बात की? आज ही अपना SIP (Systematic Investment Plan) शुरू करो और 60 साल में 10 करोड़पति बनने का सपना सच करो।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment