---Advertisement---

करोड़ों भारतीयों की बल्ले-बल्ले, अब 15 दिन नहीं, हर हफ्ते बदलेगा आपका क्रेडिट स्कोर

---Advertisement---

RBI Credit Score Weekly Update : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट स्कोर को लेकर ऐसा धमाका किया है कि करोड़ों लोगों की नींद उड़ जाएगी – अच्छे अर्थ में। अब आपका क्रेडिट स्कोर हर 15 दिन की बजाय हर हफ्ते अपडेट होगा। मतलब लोन चाहिए, क्रेडिट कार्ड चाहिए या ब्याज दर कम करानी है – सब कुछ पहले से कहीं ज्यादा तेज़ और आसान हो जाएगा।

RBI ने 29 सितंबर 2025 को नए ड्राफ्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियां (Credit Information Companies – CICs) 1 अप्रैल 2026 से क्रेडिट स्कोर को साप्ताहिक आधार पर अपडेट करेंगी। अभी तक ये काम हर पखवाड़े (15 दिन में एक बार) होता था, जिसकी वजह से कई लोग समय पर अच्छा लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं ले पाते थे।

RBI ने ड्राफ्ट में क्या-क्या कहा?

नए नियम के मुताबिक अब हर महीने की 7, 14, 21, 28 तारीख और महीने के आखिरी दिन क्रेडिट रिपोर्ट अपडेट होगी। बैंकों को पूरी क्रेडिट फाइल हर महीने की 3 तारीख तक CICs को भेजनी होगी। बाकी दिनों के लिए सिर्फ नई-पुरानी बदलाव वाली जानकारी (इंक्रीमेंटल डेटा) भेजनी होगी – जैसे नया अकाउंट खुलना, पुराना बंद होना, EMI चुकाना या कोई और बदलाव।

सबसे सख्त नियम ये कि बैंक को ये डेटा सिर्फ 2 दिन के अंदर भेजना होगा। अगर कोई बैंक लेटलतीफी करता है तो CICs उसे सीधे RBI के DAKSH पोर्टल पर रिपोर्ट कर देंगी। यानी अब बैंक वाले भी टेंशन में रहेंगे।

ग्राहकों को कैसे होगा फायदा?

साप्ताहिक अपडेट से आपका सुधरा हुआ क्रेडिट स्कोर तुरंत दिखने लगेगा। मान लो आपने कुछ EMI समय पर जमा कर दीं और क्रेडिट स्कोर बढ़ गया – अब वो तुरंत रिफ्लेक्ट होगा। नतीजा? कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन, होम लोन, बेहतर क्रेडिट कार्ड ऑफर और हाई लिमिट भी मिल सकेगी। आजकल ज्यादातर बैंक ब्याज दर को क्रेडिट स्कोर से ही जोड़ते हैं, इसलिए अच्छा स्कोर मतलब सीधा पैसा बचत।

बैंकों के लिए भी वरदान

बैंकों को हमेशा ताज़ा और सटीक क्रेडिट डेटा मिलेगा। इससे लोन मंजूरी तेज़ होगी, रिस्क का आंकलन सही होगा और फ्रॉड का खतरा कम होगा। कुल मिलाकर क्रेडिट स्कोर का साप्ताहिक अपडेट ग्राहकों और बैंकों दोनों के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment