---Advertisement---

iPhone 16 पर 32,000 तक की छूट, घर लाने का यही है आखिरी मौका

---Advertisement---

iPhone 16 : इस साल की Black Friday Sale 2025 धमाकेदार तरीके से शुरू हो चुकी है। Amazon, Flipkart, Reliance Digital और Croma जैसी बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स पर बंपर छूट चल रही है। सबसे ज्यादा चर्चा Apple के लेटेस्ट iPhone 16 की हो रही है, जिसका लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये था, वो अब रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

अगर आप भी नया iPhone 16 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। चलिए आपको बताते हैं कहां-कहां iPhone 16 पर सबसे तगड़ी डील चल रही है।

Amazon पर iPhone 16 की धमाकेदार डील

Amazon पर अभी iPhone 16 (128GB) बेस वेरिएंट सिर्फ 66,900 रुपये में लिस्टेड है – यानी पहले से ही 13,000 रुपये की सीधी छूट! ऊपर से ICICI, HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

सबसे बड़ा गेम चेंजर है एक्सचेंज ऑफर – अगर आपके पास अच्छी कंडीशन में iPhone 13, iPhone 14 या iPhone 15 है तो 20,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बोनस मिल सकता है। मतलब iPhone 16 आपका 47-50 हजार रुपये के आसपास पड़ सकता है।

Croma दे रहा सबसे सस्ता iPhone 16

Croma की Black Friday सेल में iPhone 16 को 66,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। ICICI, IDFC और SBI कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी है, यानी टोटल 17,000 रुपये तक की छूट। कई Croma स्टोर्स में ऑन-स्पॉट एक्सचेंज भी चल रहा है, जिससे कीमत और नीचे आ सकती है। अगर आप ऑफलाइन खरीदना पसंद करते हैं तो Croma बेस्ट ऑप्शन है – फोन हाथों-हाथ मिलेगा और एक्सचेंज भी तुरंत हो जाएगा।

Reliance Digital का बड़ा ऑफर

Reliance Digital भी पीछे नहीं है। यहां iPhone 16 सीधे 16,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। साथ ही SBI, ICICI और IDFC क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक भी है। कुल मिलाकर 19,000 रुपये तक की बचत! अगर आप Reliance Digital के रेगुलर कस्टमर हैं तो अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं।

आखिर iPhone 16 में ऐसा क्या खास है?

iPhone 16 में 6.1 इंच का शानदार Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो धूप में भी एकदम क्लियर दिखता है। नया A18 Bionic चिप इतना पावरफुल है कि हैवी गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में भी फोन नहीं रुकता।

कैमरा डिपार्टमेंट में 48MP का मेन सेंसर है जो रात में भी कमाल की फोटो खींचता है। 12MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP सेल्फी कैमरा भी शानदार है। बैटरी लाइफ पहले से बेहतर है और iOS 18 के साथ Apple Intelligence फीचर्स भी आने वाले हैं। कुल मिलाकर iPhone 16 पैसा वसूल डिवाइस है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment