---Advertisement---

Realme P4x 5G के फीचर्स देखकर दंग रह जाओगे, 4 दिसंबर को आएगा ये असली बजट किंग

---Advertisement---

Realme P4x 5G : भारत में बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की जंग दिन-ब-दिन और ज़ोरदार होती जा रही है। हर ब्रांड चाहता है कि कम दाम में ज़्यादा से ज़्यादा फीचर्स दे सके। अब Realme भी इस रेस में पूरी ताकत से कूद पड़ा है।

कंपनी अगले महीने अपना नया बजट किंग Realme P4x 5G लॉन्च करने जा रही है। जी हाँ, Realme ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि Realme P4x 5G भारत में 4 दिसंबर 2025 को लॉन्च होगा। इसके साथ ही Realme Watch 5 भी पेश की जाएगी।

Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज़ चिपसेट का इस्तेमाल होगा और सबसे बड़ी बात – इसमें 7,000mAh की धांसू बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है, यानी लॉन्च से पहले ही बुकिंग शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

Realme P4x 5G के धमाकेदार लीक फीचर्स

लीक्स की मानें तो Realme P4x 5G में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। मतलब स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, सब कुछ सुपर स्मूद चलेगा। डिज़ाइन की बात करें तो फोन बेहद स्लिम और मॉडर्न दिखेगा – पंच-होल सेल्फी कैमरा, पतले बेज़ल्स और हल्की-फुल्की बॉडी।

पावर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया जाएगा जो इस प्राइस रेंज में परफॉर्मेंस और बैटरी बैलेंस का बेस्ट कॉम्बो है। लेकिन असली गेम-चेंजर है VC (Vapour Chamber) कूलिंग सिस्टम! ये फीचर तो आमतौर पर 30-40 हज़ार वाले गेमिंग फोन्स में मिलता है। Realme का दावा है कि GT मोड में Realme P4x 5G BGMI, COD जैसे हैवी गेम्स को 90 FPS तक चला सकेगा।

बैटरी तो वैसे भी 7000mAh की है जो दिनभर की नहीं, दो-तीन दिन तक आराम से चल जाएगी। ऊपर से 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Bypass Charging फीचर भी मिलेगा, ताकि गेमिंग करते वक्त फोन गर्म न हो और बैटरी भी जल्दी चार्ज हो।

Realme Watch 5 भी साथ में आने वाली है

लॉन्च इवेंट में Realme सिर्फ़ Realme P4x 5G ही नहीं ला रही, बल्कि Realme Watch 5 भी लॉन्च होगी। इसमें 1.97 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले, चौकोर डिज़ाइन, एल्युमीनियम अलॉय क्राउन और मेटालिक फिनिश वाली यूनी-बॉडी मिलेगी। स्पीकर होल हनीकॉम्ब पैटर्न में होंगे जो प्रीमियम लुक देंगे। कंपनी का दावा है कि लाइट यूज़ में ये स्मार्टवॉच 20 दिन तक की बैटरी लाइफ देगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment