---Advertisement---

OnePlus 15R ने लॉन्च से पहले ही मचा डाला तहलका – मिलेगा 46% तेज़ AI, 36% तेज़ CPU

---Advertisement---

OnePlus 15R : वनप्लस ने आखिरकार ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है कि उसका आने वाला OnePlus 15R दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें क्वालकॉम का ताजा-ताजा लॉन्च हुआ Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट लगेगा।

जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने! यह वही Snapdragon 8 Gen 5 है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह पिछले जेनरेशन के मुकाबले सीपीयू परफॉर्मेंस में 36% तक तेज़ और GPU में 11% तक बेहतर काम करेगा। सबसे बड़ी बात – AI पावर में तो यह 46% तक का ज़बरदस्त जंप देने वाला है।

दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 वाला फोन

बुधवार को जारी प्रेस रिलीज में वनप्लस ने साफ-साफ कहा कि OnePlus 15R ग्लोबली सबसे पहले Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। यह फोन पिछले साल आए OnePlus 13R की जगह लेगा जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 था। मतलब साफ है – OnePlus 15R इस बार गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स में सबमें धमाल मचाने वाला है।

OnePlus 15R में क्या-क्या मिलेगा खास?

भारत में OnePlus 15R 17 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है और इसके साथ OnePlus Pad Go 2 टैबलेट भी आएगा। दोनों डिवाइस अमेजन और वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

OnePlus 15R में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग होगी, यानी पानी और धूल से बिल्कुल बेफिक्र रहिए। फोन दो शानदार कलर में आएगा – Charcoal

Black और Mint Breeze।

लीक और अफवाहों के मुताबिक OnePlus 15R में 6.7-6.83 इंच का 1.5K OLED/AMOLED डिस्प्ले, 8,000mAh से बड़ी बैटरी, 100W-120W फास्ट चार्जिंग, 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की पूरी उम्मीद है।

OnePlus 15R असल में OnePlus Ace 6 का ग्लोबल वर्जन

ज्यादातर रिपोर्ट्स कह रही हैं कि OnePlus 15R कोई नया फोन नहीं, बल्कि चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके OnePlus Ace 6 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। OnePlus Ace 6 को चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। तो चलिए देखते हैं चीन वर्जन में क्या-क्या मिलता है, वही लगभग OnePlus 15R में भी मिलेगा।

OnePlus Ace 6 (यानी OnePlus 15R) की चीन में कीमत और स्पेक्स

  • 12GB + 256GB – 2,599 युआन (लगभग ₹32,300)
  • 16GB + 256GB – 2,899 युआन (लगभग ₹36,000)
  • 12GB + 512GB – 3,099 युआन (लगभग ₹38,800)
  • 16GB + 512GB – 3,399 युआन (लगभग ₹42,200)
  • 16GB + 1TB (टॉप मॉडल) – 3,899 युआन (लगभग ₹48,400)

भारत में 1TB वेरिएंट शायद न आए। फोन में 6.83-इंच 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 7,800-8,000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग (वायरलेस नहीं), Snapdragon 8 Gen 5 (चीन में Snapdragon 8 Elite कहा जा रहा था लेकिन अब कन्फर्म है कि ग्लोबल में Snapdragon 8 Gen 5 होगा), 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप भी वही – 50MP मुख्य + 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP फ्रंट कैमरा।

भारत में OxygenOS 16 (Android 16 बेस्ड) मिलेगा। कुल मिलाकर OnePlus 15R इस बार परफॉर्मेंस, बैटरी और ड्यूरेबिलिटी का पूरा पैकेज देने वाला है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment