Green Tea Side Effect : ग्रीन टी को अक्सर सेहत और फिटनेस का साथी माना जाता है। इसके सेवन से वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, स्किन ग्लो करने लगती है और बालों की हेल्थ भी बेहतर रहती है।
लेकिन, अगर आप इसे ज़रूरत से ज़्यादा पीते हैं, तो फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो दिनभर में 3–4 कप यानी लगभग 300–400 मिग्रा ग्रीन टी का सेवन पर्याप्त होता है।
इससे ज़्यादा मात्रा आपके पाचन तंत्र, नींद और हार्ट हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। आइए जानते हैं कि ज़्यादा ग्रीन टी पीने से क्या-क्या समस्याएँ हो सकती हैं।
पेट की दिक्कतें
ग्रीन टी में मौजूद कैफीन पेट में एसिडिटी बढ़ा सकता है। लगातार सेवन से गैस, मिचली और पेट दर्द जैसी समस्याएँ होने लगती हैं।
नींद न आना
रात में ग्रीन टी पीना बिलकुल भी सही नहीं है। इसमें मौजूद कैफीन नर्वस सिस्टम को एक्टिव कर देता है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती और थकान बनी रहती है।
आयरन की कमी
शोध बताते हैं कि ग्रीन टी का अधिक सेवन शरीर में आयरन अवशोषण को कम करता है। इससे एनीमिया की समस्या भी हो सकती है।
हार्टबीट का असामान्य होना
कैफीन कभी-कभी दिल की धड़कन को अनियमित कर सकता है। यह स्थिति हाई बीपी या हार्ट प्रॉब्लम वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
मांसपेशियों में मरोड़
ज्यादा ग्रीन टी पीने से पैरों में ऐंठन या मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है।
डायरिया
ग्रीन टी की अधिक मात्रा आंतों पर असर डालती है और डायरिया की समस्या पैदा कर सकती है।
उल्टी या मिचली
इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं। नतीजतन ज्यादा सेवन करने से उल्टी और मिचली की परेशानी हो सकती है।
सीने में जलन
ग्रीन टी का नेचर हल्का एसिडिक होता है। ज्यादा कप पीने पर यह एसिडिटी और हार्टबर्न की वजह बन सकता है।
इसलिए याद रखें, ग्रीन टी का सेवन लाभकारी तभी है जब यह सीमित मात्रा में हो।









