PNB KYC Update : बैंक अकाउंट हमारे रोज़मर्रा के जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। सैलरी क्रेडिट होना, बिजली-पानी का बिल भरना, बच्चों की स्कूल फीस जमा करना – सब कुछ इसी बैंक अकाउंट पर टिका है। अब सोचिए, एक दिन अचानक आपका खाता फ्रीज हो जाए और आप न तो पैसा निकाल सकें, न किसी को ट्रांसफर कर सकें।
डर लग रहा है ना? यही डर लाखों Punjab National Bank (PNB) ग्राहकों को इस वक्त सता रहा है। बैंक ने साफ चेतावनी दे दी है – 30 नवंबर 2025 तक e-KYC अपडेट नहीं कराया तो आपका सेविंग अकाउंट तुरंत “नॉन-ऑपरेटिव” हो जाएगा। मतलब खाते में करोड़ों पड़े हों तो भी एक रुपया हाथ नहीं लगेगा!
आखिर e-KYC क्यों इतना जरूरी है?
KYC यानी Know Your Customer एक कानूनी और जरूरी बैंकिंग प्रक्रिया है। इसके जरिए बैंक आपकी पहचान (Identity) और पता (Address) को दोबारा वेरीफाई करता है। इसका मकसद सिर्फ एक है – फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग और फाइनेंशियल क्राइम पर रोक लगाना। अगर आपकी पुरानी जानकारी अपडेट नहीं है तो बैंक को शक होता है कि कहीं खाता किसी गलत हाथों में तो नहीं चला गया। इसलिए हर कुछ साल में e-KYC कराना अनिवार्य होता है।
PNB ने उन सभी ग्राहकों को अल्टीमेटम दे दिया है जिनका KYC पेंडिंग है। 30 नवंबर 2025 की डेडलाइन खत्म होते ही खाता फ्रीज! चाहे जितना भी बैलेंस हो, इस्तेमाल ज़ीरो।
घर बैठे 4 सुपर आसान तरीके – PNB KYC अपडेट करें
अच्छी बात ये है कि PNB ने ग्राहकों को परेशान होने की कोई वजह नहीं दी। लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं, आप घर बैठे या अपनी सुविधा से e-KYC पूरा कर सकते हैं। ये रहे चार बेस्ट तरीके:
- सबसे भरोसेमंद तरीका – नजदीकी PNB ब्रांच में जाएं
- आधार कार्ड, पता प्रमाण, नई पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड (या फॉर्म 60) और अगर जरूरत हो तो इनकम प्रूफ) साथ ले जाएं। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी साथ रखें।
PNB ONE ऐप से मिनटों में काम तमाम
अगर आप PNB ONE मोबाइल ऐप यूज़ करते हैं तो लॉगिन करें और e-KYC सेक्शन में जाकर प्रोसेस फॉलो करें।
- इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking Service) से भी हो जाएगा
- PNB की नेट बैंकिंग में लॉगिन करके Personal Settings → Profile सेक्शन में e-KYC अपडेट का ऑप्शन चुनें।
ईमेल या पोस्ट से भी मान्य है
- सेल्फ-अटेस्टेड दस्तावेज़ की कॉपी अपनी होम ब्रांच के रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजें या डाक से पोस्ट कर दें।
- अपना KYC स्टेटस अभी चेक करें – 1 मिनट का काम।
कन्फ्यूजन है कि आपका KYC पूरा है या नहीं? घर बैठे चेक कर लीजिए:
- PNB इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें
- Personal Settings या Profile सेक्शन में जाएं
- वहाँ KYC Status चेक का ऑप्शन दिखेगा
- अगर “KYC Pending” लिखा आए तो फौरन अपडेट करें
- अगर “KYC Updated” दिखे तो चैन की सांस लें









